प्रदूषण पर, एक राज्य और दो विधान मंजूर नहीं: प्रमोद बालियान

मुजफ्फरनगर। बुढाना तहसील के गांव जौला में समिति उपाध्यक्ष हाजी जमशेद प्रधान के आवास पर किसानों और भट्ठा मालिकों की एक संयुक्त बैठक हुई। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान ने कहा कि विकास परियोजनाओं के विस्तारण हेतु एनसीआर की सीमा रेखा का संदर्भ समझ में आता है, लेकिन प्रदूषण के नाम पर इसका इस्तेमाल गैर वाजिब है क्योंकि कोई भी सीमा रेखा वायु प्रदूषण को बांधकर नहीं रख सकती। इस दौरान किसानों और भट्ठा मालिकों की समस्याओं को लेकर मंत्री कपिल देव के आवास का घेराव करने की भी घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतान

बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर देश में समान नीति बननी चाहिए और मौजूदा अव्यावहारिक निर्णय से एनसीआर में ईंट भट्ठों का संचालन केवल 4 महीने और हमारे जिले से लगे सहारनपुर और उत्तराखंड में वर्ष भर कोई पाबंदी नहीं है। सीमित संचालन और टैक्स बराबर होने से एनसीआर के भट्टा मालिक प्रतिस्पर्धा की मार से पीड़ित है। बैठक में मौजूद किसानों ने भैंसाना चीनी मिल द्वारा गत वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर रोष व्यक्त किया। इस पर प्रमोद बालियान ने मुजफ्फरनगर लौटते वक्त डीसीओ से मुलाकात की और दीपावली से पहले भैंसाना चीनी मिल का बकाया गन्ना भुगतान कराने का आग्रह किया जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि मिल पर अभी 80 करोड़ बकाया है और मिल कैश क्रेडिट पर भुगतान कर रहा है। प्रमोद बलियान ने बैठक में घोषणा की, कि भट्ठा मालिकों की समस्याओं के समाधान और भैसाना चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान कराने को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव जी के आवास पर, किसान और भट्ठा मालिक 27 अक्टूबर को धरना देंगे। बैठक की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल जलील और संचालन राजेश राणा ने किया। बैठक में पप्पू प्रधान, इरफान शारदा, जिला पंचायत सदस्य मोबिन बाबा, अब्दुल गफ्फार, इकबाल एडवोकेट, नाजिम राणा, अली अहमद, अमित सैनी, इस्लाम, बाबा ओमप्रकाश, नईम राणा, शरद राठी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने के पास व्यापारी के घर 20 लाख का डाका

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पिता ने बेटे को पीटा, पत्नी ने करा दी एफआईआरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »