धूमधाम से नगर में निकाली महाराजा अग्रसैन की शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को नई मंडी में महाराजा अग्रसैन के जन्म दिवस के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी द्वारा रविवार को नई मंडी स्थित मेहता क्लब से महाराजा अग्रसैन जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हनुमत धाम शुक्रताल के महामंडलेश्वर केशवानन्द महाराज राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, समाजसेवी भीम सैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।

दीप प्रज्जवलन गौडीया मठ के त्रिदण्डी स्वामी भक्ति भूषण महाराज द्वारा किया गया। महाराजा अग्रसैन की आरती के बाद शोभायात्रा को प्रारंभ किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान कई झांकियों ने लोगों का आकर्षित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, कुलदीप गोयल, श्रीमोहन तायल, इंजी. अशोक अग्रवाल, रघुराज गर्ग, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदीप गोयल, प्रदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे। सोसायटी के राजीव मोहन गोयल, अखिलेश जिन्दल, विपिन गोयल, आलोक अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, अनुज गुप्ता, योगेश गुप्ता, रमेश चन्द गुप्ता, कुलदीप मित्तल आदि ने सभी अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों का समारोह में स्वागत करते हुए सम्मान किया। 

इसे भी पढ़ें:  ज़िले में साइबर सेल का हुआ लोकार्पण

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  पालिका सभासदों ने किया कल्याण मंडप लोकार्पण समारोह का बहिष्कारउनका कहना है कि पिछले कुछ

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉपग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद

Read More »