यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। संगठन को जनपद स्तर पर मजबूत तथा और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से शिवसेना के वेस्ट यूपी उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने पार्टी के पुराने नेता आनंद प्रकाश गोयल को शिवसेना का मुजफ्फरनगर जिला प्रमुख और ओंकार पंडित को महानगर प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की।

प्रकाश चौक स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित सभा के दौरान इस मनोनयन का कायकर्ताओं के बीच ऐलान करने के साथ ही ललित मोहन शर्मा ने दोनों पदाधिकारियो को 15 दिन के भीतर अपनी कार्यकारिणी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिशा निर्देशों पर लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कम समय में ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों में शिवसेना शिंदे का विस्तार किया जा चुका है और जल्द ही जनपद शिवसेना का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

नवनियुक्त जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल ने कहा के संगठन के विस्तार के लिए वह सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर क्रांतिसेना महासचिव पंडित संजीव शंकर, क्रांतिसेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रबु( प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, चेतन देव विश्वकर्मा, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, राजन वर्मा, पंडित आशीष मिश्रा, भवन मिश्रा, राजेंद्र तायल, राजेश अरोड़ा, शैलेंद्र शर्मा, हेमकुमार कुमार कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  जनता ने मुझे सिर पर चढ़ाकर पहुंचाया संसदः हरेन्द्र मलिक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *