ज्योति ने गन्ना समिति डेलीगेट चुनाव में भरा पर्चा

मुजफ्फरनगर। पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके शंकर सिंह उर्फ भोला की पत्नी ज्योति सिंह ने गन्ना समिति के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए नामांकन दाखिल कर दावेदारी जता दी है। उनका नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व सभासद विकल्प जैन सहित सैंकड़ों लोग गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे थे।

बता दें कि बसपा के टिकट पर जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात से 2021 में शंकर सिंह उर्फ भोला ने सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था। अब उनके द्वारा अपनी पत्नी को भी चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। गुरूवार को जनपद की नौ में से आठ गन्ना समितियों में चुनावी प्रक्रिया के तहत डेलीगेट और डायरेक्टर पदों के लिए नामांकन दाखिल किये गये। तितावी सहकारी गन्ना विकास समिति के अन्तर्गत कूकड़ा परिक्षेत्र के डेलीगेट पद पर शंकर सिंह भोला की पत्नी ज्योति सिंह ने पूरे उत्साह के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है। 27 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 सितम्बर को नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *