मंत्री कपिल से बहस के बाद सीएम योगी से मिले मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिले। इस दौरान उनके साथ उनकी पार्टी के विधायक भी थे। मंच पर अपनी ही सरकार के मंत्री कपिल देव से मंच पर बहस के बाद इस मुलाकात को लेकर लोगों में चर्चाओं का दोर भी चल रहा है।

बता दें कि चरथावल क्षेत्र के गांव बधाई कलां में आईटीआई का उद्घाटन करने आये केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा में ही मंच पर बैठे यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार और मंत्री कपिल देव का आपस में बहस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों मंत्रियों में खींचतान होने की बातें भी खूब चली, लेकिन दोनों मंत्रियों ने आपसी विवाद से इंकार किया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वायरल होती रही। इसमें मंत्री अनिल कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे है। उनके साथ रालोद के शामली सीट से विधायक प्रसन्न चौधरी भी मौजूद हैं। कहा कि मीडिया में आई खबरों का मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। जबकि मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि वो क्षेत्र की कुछ समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से विशेष तौर पर मिले थे और शामली की कुछ विकास परियोजनाओं को लेकर प्रसन्न चौधरी ने अपनी बात रखी थी। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम ने कहा कि, गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार हो गयी

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »