वैश्य सभा ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा मंगलवार को समाज के मेधावी छात्र छात्राओं और प्रतिभाशाली युवाओं को अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ ही दूसरे क्षेत्रों में भी आगे आना चाहिए। समाज और देश के योगदान में वैश्य समाज के योगदान को भी सभी के सामने रखा गया।

वैश्य सभा द्वारा आयोजित वैश्य मेधावी छात्र- छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन मंगलवार को एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। यहां पर वैश्य समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के उत्कृष्ट प्रतिभा वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सत्य प्रकाश मित्तल, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गोयल, राजकुमार, अशोक तायल, डॉ. एमके बंसल, पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबु( लोगों ने बच्चों को बधाई दी और वैश्य सभा के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

वैश्य सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने महाराजा अग्रसैन भवन में वैश्य मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समारोह में सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आज यहां पर इस वर्ष हाईस्कूल और इण्टरमीएिट की परीक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से पास होने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया, साथ ही वैश्य सभा ने सिविल सर्विस, सीए, पीसीएस जे आदि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में चयनित बच्चों को भी सम्मान दिया है। समारोह में करीब 300 बच्चों को सम्मानित किया गया है। अध्यक्षता सत्यप्रकाश मित्तल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कंसल, योगेश सिंघल भगत, अजय सिंहल, संजय गुप्ता, मित्रसेन अग्रवाल, संजीव गोयल, जनार्दन स्वरूप, दिनेश बंसल, अनिल तायल और अजय गर्ग आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को पवित्र गंगाजल वितरित

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  एमडीए के तुगलकी फरमान के खिलाफ कृष्ण गोपाल ने उठाई आवाजइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वायामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »