PALIKA-ओएस के कार्यभार से पारूल कार्यमुक्त, टीएस नरेश शिवालिया से भी छिना प्रभार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कार्य की व्यवस्था बनाये जाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लिपिकों का तबादला करते हुए अधिकारियों के प्रभार भी बदले हैं। अभी तक प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का कार्य देख रही राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को कार्यमुक्त कर दिया है, तो वहीं कर अधीक्षक नरेश शिवालिया से रिकॉर्ड रूम का प्रभार छीन लिया गया है। इसके साथ ही कई पटलों पर नये सिरे से लिपिकों की तैनाती की गई है तो कुछ को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।

कई दिनों से नगरपालिका परिषद् में तबादलों की सुगबुगाहट का दौर बना हुआ था। शनिवार को तबादला आदेश पहुंचने के बाद पालिका में नई हलचल नजर आई। हाल ही में तिरंगा लाइट के टैण्डर प्रकरण में नियमों की अवहेलना किये जाने की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा दिए गये रिकवरी आदेश और सभासद देवेश कौशिक की शिकायत का संज्ञान लेकर पालिका चेयरपर्सन द्वारा पिछले दिनों आरोपी लिपिक गोपीचंद वर्मा को पथ प्रकाश विभाग से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर किसी अन्य लिपिक की तैनाती नहीं की गई थी। गोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश के साथ ही रिकॉर्ड रूम का भी कार्य देख रहे थे। शनिवार को पालिका पहुंचे चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के तबादला आदेशों में गोपीचंद को रिकॉर्ड रूम से भी हटा दिया गया है। उनको लेखा विभाग में सफाई कर्मचारियों के भविष्य निधि पटल का दायित्व सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें:  "सैयारा नहीं... साइबर ठग निकला!" - यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरल

करीब सवा साल से इस पटल का कार्य देख रहे लिपिक तनवीर आलम की रिकॉर्ड रूम में वापसी कर दी गई है। उन्होंने लम्बे समय तक रिकॉर्ड रूम का कार्यभार संभाला है। उनको जून 2023 में हुए तबादलों के दौरान उनको हटा दिया गया था। इसके साथ ही जलकल विभाग में काम संभाल रहे लिपिक संदीप यादव को पथ प्रकाश लिपिक बनाया गया है। जन्म एवं मृत्यु पटल के लिपिक राजीव वर्मा को संदीप यादव के साथ पथ प्रकाश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं टैक्स लिपिक प्रवीण कुमार को जलकल विभाग का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम का प्रभार संभाल रहे कर अधीक्षक नरेश शिवालिया से यह कार्य लेकर जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार को रिकॉर्ड रूम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का कार्यभार संभाल रही राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है। अभी किसी अन्य को कार्यालय अधीक्षक नहीं बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों एक पत्रावली को लेकर निर्माण लिपिक ओमवीर सिंह के साथ हुई कहासुनी के बाद पारूल यादव ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी और कार्यमुक्त करने का आग्रह किया था। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका में कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कुछ पटलों पर लिपिकों के कार्य अधिकार में फेरबल किया गया है। इसमें कुछ लिपिकों को अतिरिक्त कार्य प्रभार सौंपा गया है। टीएस नरेश शिवालिया को रिकॉर्ड रूम के प्रभार से हटा दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक पारूल को भी कार्यालय अधीक्षक के दायित्व से मुक्त कर दिया है। जल्द ही कार्यालय अधीक्षक का दायित्व सौंप दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा: यूपी के 28 लाख कर्मचारियों को DA-DR में 3% बढ़ोतरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दो बीघा जमीन के लिए बड़ा बवालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  वीआईपी घाट पर स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  विशु तायल की गुंडई में फंसे उद्यमी के पिताभाकियू

Read More »