फीयरलैस शालू-कब्रिस्तान में खोदी कब्र, श्मशान में जलाई चिता

मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के रूप में समाजसेवी संस्था चलाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर से धार्मिक और सामाजिक बंदिशों को तोड़कर इंसानियत की मिसाल पेश करने का काम किया है। अपने काम के बदले वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना चुकी शालू को फीयरलैस वर्क के लिए कई रिकार्ड अपने नाम किये। शनिवार को एक बार फिर से शालू सैनी ने धर्म के ठेकेदारों को आईना दिखाते हुए जहां कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र खोदी तो वहीं श्मशान पहुंचकर चिता जलाने का काम किया। लावारिसों की वारिस के रूप में देश और दुनिया में पहचान बनाने वाली शालू ने दो लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। इनमें एक मृतक मुस्लिम धर्म से था तो दूसरे का धर्म सनातन था। दोनों को उनके धर्म की परम्परा के अनुसार शालू ने खुद इनकी वारिस बनने के बाद अंतिम संस्कार और सुपुर्दे खाक करने का काम किया।

हिन्दू धर्म हो या मजहब-ए-इस्लाम, इनको मानने वाले समाज में महिलाओं का श्मशान या कब्रिस्तान जाना प्रतिबंधित है। इस मिथक और बंदिश को तोड़कर क्रांतिकारी शालू सैनी ने समाज को आईना दिखाया तो वहीं इंसानियत की मिसाल भी पेश की। समाज में कई चुनौतियों का सामना करने वाली शालू सैनी को आज लावारिसों की वारिस के रूप में पहचान मिली है। हजारों लावारिस शवों को शालू ने वारिस बनकर अपना नाम दिया और उनका धार्मिक परम्परा के अनुसार वो लगातार अंतिम संस्कार करती आ रही हैं। क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा इस कार्य को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ रही हैं। शालू ने बताया कि वो सभी धर्माे के अनुसार विधि विधान से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती हैं। शनिवार को दो लावारिसों के शवों को अपना नाम देकर शालू ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। बताया कि मृतकों में एक मुस्लिम धर्म से थे, उनके शव को कब्रिस्तान ले गई और सुपुर्दे खाक करने के लिए अपने हाथों से कब्र खोदी और शव को पूरी धार्मिक परम्परा को अपनाते हुए दफनाया गया। इसके साथ ही दूसरा शव हिंदू धर्म से सम्बंधित व्यक्ति का था। उसको श्मशान घाट ले जाकर चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।

शालू ने कहा कि भगवान ने मुझको समाज सेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। समाज की चुनौतियों ने इस कसौटी पर खरा उतरने का जज्बा उसमें पैदा किया। कोरोना काल में एक हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। कहा कि खुद भगवान भेाले नाथ ने मुझको इस कार्य के लिए चुना हैं तो होंसला और हिम्मत भी वही दे रहा हैं। इस सेवा के लिए समाज का सहयोग भी उनको मिल रहा है। क्योंकि उनका खुद का इतना सामर्थ्य नहीं है, वो एकसिंगल मदर हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए सड़क पर ठेला लगाकर रोजी रोटी कमाने का काम करती हैं। शालू ने कहा कि उनकी सेवा में इच्छा अनुसार सहयोग करने वाले लोग उनको गूगल पे और फोन पे 8273189764 नम्बर पर कर सकते हैं। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव राजू सैनी कहते हैं कि शालू ने अपने जीवन में कई संकटों का सामना किया है। वो ट्रस्ट के सहारे अनेक कार्यक्रम ऐसे कार्यक्रम चला रही हैं, जिनमें महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन बनने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही बेसहारा बुजुर्गों के जीवन सुधार के लिए भी वो अक्सर वृद्धाश्रमों में जाकर सेवा करती रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम

Read More »