MUZAFFARNAGAR-पालिका पर जुर्माने को लेकर चेयरपर्सन गंभीर, पत्रावली तलब

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् पर एनजीटी के द्वारा लगाये गये 68 लाख रुपये के जुर्माने की कार्यवाही को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पालिका के अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद खफा हैं। उन्होंने मामले से जुड़ी पत्रावलियों को तलब करते हुए चेतावनी दी है कि ये कार्यवाही अफसरों की लापरवाही के कारण हुई है, ऐसे में जुर्माना राशि व्यक्तिगत तौर पर उनसे वसूलने से भी वो पीछे नहीं हटेंगी। फिलहाल उनके द्वारा एनजीटी के प्रकरण से सम्बंधित सभी पत्राविलयों को तलब किया गया है, लेकिन आदेश के 24 घंटे बाद भी उनको पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। माना जा रहा है कि मामले में कई पत्रावलियों को गायब कर दिया गया है, जिससे वित्तीय अनियमितता की भी आशंका बनी हुई है। इसमें पालिका के दो विभागों के अफसर और कर्मचारियों की गर्दन फंसी नजर आ रही हैं।

शहर के मौहल्ला किदवईनगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्लांट लगाया गया था, लेकिन यह प्लांट पालिका अफसरों की धींगामुश्ती के कारण बंद हो गया और प्लांट केवल पालिका का डंपिंग ग्राउंड बनकर रह गया है। कई सालों से यहां पर शहर से निकलने वाला कूड़ा लाकर डम्प करने का ही काम किया जा रहा है, जिस कारण यहां पर कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ बनकर रह गये हैं। इस लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने के कारण शिकायतकर्ता फराह खान के द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर एनजीटी में पालिका के खिलाफ वाद दायर कर दिया गया था। इसमें शहर के मोहल्ला किदवईनगर में स्थित करीब 5.5 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने, शहर में 15 स्थानों पर नियमों के खिलाफ कूड़ा डलाव घरों का निर्माण कराये जाने और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन नहीं कराये जाने और बिना ट्रीटमेंट ही शहर का ड्रेन काली नदी में छोड़े जाने के आरोप लगाये गये। इस वाद में सुनवाई के चलते एनजीटी ने नगर पालिका ईओ से जवाब मांगा और शिकायत के निस्तारण के लिए कार्य करने के निर्देश भी कई बार दिए गए, लेकिन पालिका के स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग के अफसर इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आये। दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर इस मामले में एनजीटी ने विगत दिवस जारी किये गये आदेश में नगरपालिका पर 20 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से करीब 68 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए जुर्माना राशि 15 दिनों में जमा कराये जाने के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, जानें उनका राजनीतिक कैरियर

इस जुर्माने को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप काफी खफा हैं। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से भी मामले की पूरी जानकारी ली और प्रकरण से सम्बंधित सभी पत्रावलियों को तलब करने का आदेश दिया, लेकिन अभी तक पत्रावलियों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। बताया गया कि शहर के ड्रेनेज के लिए प्रमुख आठ बड़े नालों को एक स्थान पर जोड़कर उनके ड्रेन को एसटीपी के माध्यम से ट्रीटमेंट करने के उपरांत ही काली नदी तक पहुंचाने का कार्य किया जाना था। इसमें प्रशासक के समय जलकल विभाग ने टैण्डर निकाले और वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। आज भी ये आठ नाले जोड़े नहीं गए और इनका गन्दा व दूषित ड्रेन सीधा काली नदी में जा रहा है। इसमें बड़ी गड़बड़ी की आशंका होने के कारण स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग के अफसरों के हाथ पांव फूले हुए हैं। जांच के बाद कई पर गाज गिरना भी संभावित है। फिलहाल प्रकरण से जुड़ी पत्रावली जुटाने को हड़कम्प मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज विस्तार की मांग

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रकरण में पालिका के स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग को एनजीटी में जवाब दाखिल करना था। इसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की बात सामने आ रही हैं। हमने ईओ से भी रिपोर्ट मांगी है कि जुर्माना क्यों और किसके कारण लगा है, पत्रावलियों को मंगाकर पूरी निष्पक्ष जांच कराई जायेगी। जो भी दोषी साबित होंगे उनके खिलाफ हम गंभीर कार्यवाही करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि एनजीटी में फरहा खान बनाम पालिका मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जलकल विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के साथ ही एनजीटी के दिशा निर्देशों के तहत वाद में पैरवी करने के लिए कहा था, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। अब करीब 68 लाख रुपये का जुर्माना पालिका पर लगाया गया है। कहा कि हमने प्लांट को चलाने के लिए टेंडर निकाला हुआ है। शीघ्र प्लांट को चालू कराते हुए कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हवाला कांड-24.50 लाख रुपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का

Read More »