दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन सकल जैन समाज ने उत्तम तप धर्म की पूजा की

मुजफ्फरनगर। भाद्रमाह शुक्ल में सकल जैन समाज ने दशलक्षण पर्व के सातवें दिन शनिवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना के साथ शहर के सभी जैन मंदिरों में उत्तम तप धर्म की पूजा अर्चना की और अपने आत्म कल्याण के लिए जैन मंदिरों श्री जी के सम्मुख विधान करके सम्पूर्ण देश में सुख, शांति, संपन्नता की मंगल कामना की। जैन दर्शन में अगर उत्तम तप पर प्रकाश डाले तो उत्तम तप का अर्थ है।

उत्तम तप नीरवांछित पाले, सो नर कर्मशत्रु को टाले। अर्थात शास्त्रों में वर्णित बारह प्रकार के तप से जो मानव अपने तन मन जीवन को परिमार्जन या शु( करता है, उसके समस्त जन्मों जन्मों के कर्म नष्ट हो जाते हैं। यदि पापों से मुक्ति पानी है तो जीवन में तप को स्थान दो, क्योंकि तप से ही कर्माे की निर्जरा हो सकती है। इसलिए मानव जीवन में तप करना अति आवश्यक है, तभी हम परमात्मा को पा सकते है। शहर के महावीर चौक जैन मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई जिसमे दिनेश जैन, विकास जैन, रेशू जैन, मनिक जैन, राहुल जैन, नितिन जैन आदि ने बहुत ही भक्ति भाव के साथ पूजा की। शहर के प्रेमपुरी, जैन नगर, अबूपुरा, पारसनाथ, नई मंडी चौड़ी गली, मुनीम कॉलोनी, जैन मिलन विहार, सुरेंद्र नगर, अंबा विहार, रेनबो विहार सहित सभी जैन मंदिरों में भी उत्तम तप धर्म की पूजा की गई। श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में रोहित जैन उर्फ अप्पू, विप्लव जैन, वैभव जैन, आशीष जैन, चंद्र जैन, विपिन जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, विजय जैन, अमन जैन, अमित जैन, शशांक जैन, अभिनव जैन, सुबोध जैन, आशीष जैन, दिनेश जैन, गौरव जैन, विजय जैन इवान हॉस्पिटल, सतीश जैन के साथ काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग मौसी और भांजी के साथ दुष्कर्म, दो नामजद….पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्जगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना

Read More »