अरविंद मल्लप्पा का आगरा तबादला, कुशीनगर से उमेश मिश्र मुजफ्फरनगर तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमे मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी भी शामिल है। मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला उनको सरकार की सौगात माना जा रहा है, क्योंकि उनको आगरा जैसे बड़े जिले की कमान मिली है। वहीं कुशीनगर में डीएम रहे उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर में तैनात किया गया है। वो अमरोहा और बिजनौर में भी तैनात रह चुके हैं।

कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अब आगरा के नए डीएम होंगे। शामली के डीएम रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं जबकि अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम होंगे, वह अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए तबादलों में बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सांसद बनाकर संजीव को तीसरी बार दिल्ली भेजो, लखनऊ से जिले को बड़ा इनाम मैं दिलाऊंगा----

जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। घनश्याम मीणा को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, वे अभी तक फिरोजाबाद में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। नवनीत चहल आजमगढ़, निधि गुप्ता को अमरोहा और दिनेश कुमार को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जानिए कैसे हैं मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी उमेश मिश्र

मुजफ्फरनगर। साल 2012 के पीसीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने सिविल सर्विस को ज्वाइन किया। 2018 में उनको आईएएस के रूप में प्रोन्नति मिली और उमेश चंद्र मिश्रा 2019 से लगातार जिलाधिकारी पद का दायित्व निभा रहे हैं। वो जिस भी जिले में रहे, वहां पर लम्बी पारी खेली है। अमरोहा और बिजनौर में ढाई साल की तैनाती में अनेक बड़े काम किये। कुशीनगर में एक साल का कार्यकाल पूर्ण किया और अब मुजफ्फरनगर में तैनाती मिली है। नवागत डीएम उमेश मिश्र ने बीए करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक व लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि ग्रहण की है। नवंबर 2018 में आईएएस में पदोन्नति हुई। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले है। आईएएस में प्रोन्नति मिलने के बाद शासन ने उनको विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर जिम्मेदारी दी। वो इस पद पर नवम्बर 2018 से फरवरी 2019 तक तैनात रहे। 15 फरवरी 2019 को उन्होंने अमरोहा के जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया। इसके बाद वो बिजनौर में डीएम बने और सितम्बर 2023 में उनको कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया। पीसीएस अधिकारी के रूप में उमेश चंद्र मिश्रा एडीएम सिटी लखनऊ, मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, एसडीएम बुलंदशहर और जनपद अमरोहा की तहसीलों में एसडीएम के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। बिजनौर में करीब ढाई साल के कार्यकाल में इन्होंने वर्षों से उपेक्षा का शिकार विदुर कुटी का सुंदरीकरण एवं विदुर कुटी के पास संस्कृत महाविद्यालय का प्रस्ताव एवं विदुर कुटी पर गंगा की धारा लाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  यूपी मे 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »