अरविंद मल्लप्पा का आगरा तबादला, कुशीनगर से उमेश मिश्र मुजफ्फरनगर तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमे मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी भी शामिल है। मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला उनको सरकार की सौगात माना जा रहा है, क्योंकि उनको आगरा जैसे बड़े जिले की कमान मिली है। वहीं कुशीनगर में डीएम रहे उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर में तैनात किया गया है। वो अमरोहा और बिजनौर में भी तैनात रह चुके हैं।

कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अब आगरा के नए डीएम होंगे। शामली के डीएम रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं जबकि अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम होंगे, वह अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए तबादलों में बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति घटाने से टिकैत नाराज

जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। घनश्याम मीणा को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, वे अभी तक फिरोजाबाद में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। नवनीत चहल आजमगढ़, निधि गुप्ता को अमरोहा और दिनेश कुमार को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जानिए कैसे हैं मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी उमेश मिश्र

मुजफ्फरनगर। साल 2012 के पीसीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने सिविल सर्विस को ज्वाइन किया। 2018 में उनको आईएएस के रूप में प्रोन्नति मिली और उमेश चंद्र मिश्रा 2019 से लगातार जिलाधिकारी पद का दायित्व निभा रहे हैं। वो जिस भी जिले में रहे, वहां पर लम्बी पारी खेली है। अमरोहा और बिजनौर में ढाई साल की तैनाती में अनेक बड़े काम किये। कुशीनगर में एक साल का कार्यकाल पूर्ण किया और अब मुजफ्फरनगर में तैनाती मिली है। नवागत डीएम उमेश मिश्र ने बीए करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक व लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि ग्रहण की है। नवंबर 2018 में आईएएस में पदोन्नति हुई। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले है। आईएएस में प्रोन्नति मिलने के बाद शासन ने उनको विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर जिम्मेदारी दी। वो इस पद पर नवम्बर 2018 से फरवरी 2019 तक तैनात रहे। 15 फरवरी 2019 को उन्होंने अमरोहा के जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया। इसके बाद वो बिजनौर में डीएम बने और सितम्बर 2023 में उनको कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया। पीसीएस अधिकारी के रूप में उमेश चंद्र मिश्रा एडीएम सिटी लखनऊ, मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, एसडीएम बुलंदशहर और जनपद अमरोहा की तहसीलों में एसडीएम के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। बिजनौर में करीब ढाई साल के कार्यकाल में इन्होंने वर्षों से उपेक्षा का शिकार विदुर कुटी का सुंदरीकरण एवं विदुर कुटी के पास संस्कृत महाविद्यालय का प्रस्ताव एवं विदुर कुटी पर गंगा की धारा लाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति घटाने से टिकैत नाराजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पर भड़के राकेश टिकैतभाकियू

Read More »