स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने प्रतिभा प्रदर्शन से सभी का दिल जीता

मुजफ्फरनगर। आशा सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी कला और नृत्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए लघु नाटकों की मंचीय प्रस्तुतियों के सहारे स्वास्थ्य विभाग की अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं का सुन्दर प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। जनपद में वर्ष भर स्वास्थ्य विभाग की मुख्य कड़ी बनकर लोगों की सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया गया।

जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवर को भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर पर आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार के द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रत्येक ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली तीन-तीन आशाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार पाने वाले आशा को 5000, द्वितीय पुरस्कार पाने वाली आशाओं को 2000 तथा तृतीय स्थान पाने वाली आशाओं को 1000 रुपये की नगद राशि का प्रोत्साहन राशि दी गई।

सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत स्वागत गीत नगरीय आशाओं के द्वारा, देवा श्री गणेशा, धरती को बचाओ, नाटिका, वृ(ावस्था पर नाटिका, समूह नृत्य यानी सी उम्र में ना ब्याहियांे रे, इन बेटियों को खूब पढ़ाई हो रे तथा हरियाणवी नृत्य मेरा चुनर मंगा दे आदि कार्यक्रमों के माध्यम से आशा कार्यकत्रियों के द्वारा अपनी कला और नृत्य प्रतिभा का सुन्दर मंचीय प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाली सभी आशाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूरे जनपद से तीन बीसीपीएम को भी पुरस्कृत किया गया, जिनमें से बुढ़ाना ब्लॉक के बीसीपीएम हरविंदर को प्रथम पुरस्कार कविता देवी खतौली ब्लॉक से द्वितीय पुरस्कार तथा मोरना से विजय शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शैलेश जैन, डा. दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजलि वर्मा, आशा कम्युनिटी रीजनल मैनेजर शमशीर आलम, अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, डीपीएम विपिन कुमार, कमल कुमार लेखाकार देवेंद्र शर्मा, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित समस्त ब्लॉक की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजलि वर्मा के द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड-परीक्षा में हाईस्कूल-इंटर के 1082 परीक्षार्थी रहे गायब

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने रोशन की गरीबों

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर लोगों को बधाई देने सड़क पर उतरे मंत्री कपिल और चेयरपर्सन

Read More »