MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने अब अपना खर्च कम कर आय पर ध्यान देने के लिए शहर के उन क्षेत्रों में टैक्स लगाने और वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है, जो सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल किये गये हैं। इनमें 11 गांवों में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 से टैक्स वसूलने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में टैक्स विभाग ने नये क्षेत्रों का सर्वे कराकर भवनों पर नया नम्बर देने की तैयारी को कदम बढ़ाया है। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। इन क्षेत्रों का सर्वे भी कई चरणों में कराया जायेगा। पूरा नक्शा बनने के बाद स्वःकर निर्धारण की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए घरेलू एवं व्यवसायिक भवनों पर पालिका टैक्स लागू करेगी।

उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार करते हुए 11 आबाद गांवों बीबीपुर, अलमासपुर, शाहबुद्दीनपुर, कूकड़ा, सरवट, सहावली, सूजडू, वहलना, मीरापुर, मन्धेडा और खानजहांपुर को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसके साथ ही बिलासपुर, शेरनगर, मुस्तफाबाद और मुजफ्फरनगर गैर आबाद की कुछ भूमि भी पालिका क्षेत्र में शामिल की गई थी। इसके लिए 29 सितम्बर 2022 को प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत इन आबाद और गैर आबाद 15 गांवों के पालिका क्षेत्र में शामिल होने के कारण शहरी क्षेत्र में 4524 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ गया था। इसके साथ ही इन गांवों में करीब 1.78 लाख लोग गांवों से पालिका क्षेत्र में आकर शहरी हो गये। इस सीमा विस्तार को लगभग दो वर्ष पूरे होने जा रहे, लेकिन अभी तक इन ग्रामों की सरकारी भूमि राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन के द्वारा पालिका को हस्तांतरित नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

इस सीमा विस्तार के बाद मौजूदा बोर्ड पर इन 11 आबाद गांवों में पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति, सड़क और नाली निर्माण, नालों की सफाई, नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर बजट खर्च कर रहा है। जबकि इस क्षेत्र से पालिका को आय नहीं हो पा रही है। इसी को देखते हुए अब पालिका ने इन 11 गांव की आबादी पर गृहकर और जलकर लगाने की तैयारी की है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर टैक्स विभाग के अफसरों ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पालिका सीमा विस्तार के दौरान शहरी क्षेत्र में शामिल हुए 11 गांवों की आबादी को अब टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू कराया जायेगा। सर्वे का ब्लू प्रिंट वो स्वयं तैयार कर रहे हैं। यह सर्वे कम से कम तीन चरणों में पूरा कराया जायेगा। पहले चरण में मौहल्लावार नक्शा बनाया जायेगा, दूसरे चरण में वार्ड वार नक्शा बनेगा और तीसरे चरण में भवनों का चिन्हीकरण करते हुए उनको नया नम्बर दिया जायेगा। इसके बाद स्वःकर निर्धारण प्रक्रिया को पूर्ण कराकर टैक्स निर्धारित करते हुए राजस्व की वसूली का काम शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस सर्वे के कार्य में कई माह का समय लगने की संभावना है। ऐसे में पालिका प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से नये क्षेत्र के भवन स्वामियों से टैक्स वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

इसे भी पढ़ें:  बच्चे के साथ बैठे सरफराज पर गोविंद ने चला दी कुल्हाड़ी, कहा-26 को मारूंगा

Also Read This

सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

बांदा-  बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा

Read More »

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »