MUZAFFARNAGAR-पालिका में 800 नामांतरण पत्रावलियों का निस्तारण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कर निर्धारण अधिकारी की नियुक्ति होने के बाद से काम पटरी पर लौटने लगा है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में पालिका में लम्बित चल रहे सम्पत्ति नामांतरण के मामलों का निस्तारण कराने में सफलता पा ली गई है। सम्पत्ति दाखिल खारिज के करीब 800 लम्बित प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। इसमें खामियां मिलने पर 12 नामांतरण प्रकरणों को खारिज कर दिया गया है। जबकि करीब दस पत्रावलियों में आपत्ति दाखिल होने पर इनके निस्तारण के लिए सुनवाई शुरू कर दी गई है। पालिका में करीब दो साल बाद सम्पत्ति नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण होने पर लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें:  आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, आहत पति ने जहर खाकर दी जान

साल 2022 के जुलाई माह में तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के अधिकार सीज होने के बाद पालिका में गहराये प्रशासनिक संकट के बाद से ही कामकाज प्रभावित हो गया था। इसमें साल 2023 में नया बोर्ड निर्वाचित होने के बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में विकास तो पटरी पर लौटा लेकिन पालिका में संपत्तियों के नामांतरण का मामला अधर में ही लटका रहा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के लाख प्रयासों के बावजूद भी सम्पत्तियों का नामांतरण सुचारू नहीं हो पा रहा था, हालांकि उन्होंने पूर्व बोर्ड की लम्बित करीब सौ से ज्यादा पत्रावलियों का निस्तारण कराया था, लेकिन इसके चलते अधिकारियों में आपसी विवाद की स्थिति बनने के कारण सम्पत्ति नामांतरण के प्रकरण लम्बित ही होते चले गये। टीएस नरेश शिवालिया और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के बीच सम्पत्ति नामांतरण पत्रावलियों के निस्तारण को खींचतान पैदा होने के बाद इसका हल नहीं निकल पा रहा था। इसी बीच शासन ने यहां पर दिनेश कुमार यादव के रूप में कर निर्धारण अधिकारी की नियुक्त कर दी।

इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

इसके बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सबसे पहले सम्पत्ति नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कर निर्धारिण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि करीब 800 सम्पत्ति नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। अब पालिका में सम्पत्ति नामांतरण को लेकर कोई भी पत्रावली लम्बित नहीं है। इसमें से करीब 12 पत्रावलियों में गंभीर त्रुटि मिलने के कारण उनके आवेदन को निरस्त किया गया है, जबकि करीब 10 पत्रावलियों में आपत्ति आने के कारण उनके निस्तारण के लिए सुनवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों का भी जल्द ही निस्तारण कर दिया जायेगा। सम्पत्ति नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण होने के कारण सालों से पालिका के चक्कर काटने वाले लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही नये बिल बनने से पालिका को भी इन सम्पत्तियों से टैक्स के रूप में राजस्व प्राप्त होने का रास्ता साफ हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मिली खामियां

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन मीनाक्षी

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी

Read More »