छह बिटौडें आग से जलकर नष्ट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खतौली। गांव दाहौड में अचानक बिटौडो में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग पर काबू न पाने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें:  पिकअप चोरी करने वाले छह शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

ग्राम दाहौड में स्थित कुछ बिटौ़डों में अचानक आग लग गई। आग लगी देख वहां से जा रहे ग्रामीणों ने आज पर काबू पाने का प्रयास किया। आग को बढ़ता हुआ देखकर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने

पानी मिट्टी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बढ़ता देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचनादी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं फायर बिग्रेड की गाड़ियां द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, जब तक लगभग छह बिटौडें आग से नष्ट हो चुके थे। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बार हो रही है किसी महिला ईओ की तैनाती

पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभिय़ोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *