ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो वेस्ट इवेंट में मांगा सहयोग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बुधवार को नगरीय क्षेत्र में शुरू हुए कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां पर साफ सफाई और खान पान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर संचालकों से पालिका की जीरो वेस्ट इवेंट को सफल बनाने में सहयोग भी मांगा और अन्य दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उनके द्वारा रामपुर तिराहे पर रात्रि के समय पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर पालिका की ओर से छह बड़ी एलईडी लाइटों को लगवाया गया है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इस कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सफल बनाने के लिए अथक प्रयास भी किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मीनाक्षी चौक के पास शिव कांवड़ शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर शिविर संचालकों ने उनका स्वागत करते हुए शिविर का भ्रमण कराया गया। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सिटी सेंटर के समक्ष शुरू हुए शिव कांवड़ सेवा शिविर का टीम के साथ निरीक्षण किया गया। साफ़ सफ़ाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा शिविर को प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट इवेंट बनाने हेतु संचालकों से वार्ता की गई। शिविर के बाहर खुले में चल रहे स्नानगृह को अलग से पर्दा लगवाकर कवर करने का आग्रह भी किया गया। यहां पर मोबाइल टॉयलेट को पूर्व में लगे स्थल से शिफ्ट कराया गया, क्योंकि जल जमाव और सफ़ाई कराने में समस्या आ रही थी।

निरीक्षण के दौरान शिविर संचालकों ने अपनी व्यवस्था को दिखलाया। जीरो वेस्ट प्लास्टिक मुक्त शिविर के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। खाने पीने की व्यवस्था पत्तल या पेपर ग्लास का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने संचालकों से पालिका के अभियान के लिए सहयोग मांगा और उनको पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार और स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सुशील कुमार व अन्य लोग भी उनके साथ मौजूद रहे। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रामपुर तिराहे पर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रात्रि में यहां कांवड़ियों के आवागमन को लेकर समस्या बन रही थी। पुलिस प्रशासन के निर्देशों के अनुसार यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पालिका की ओर से छह 200 वाट की एलईडी लाइटों का अस्थाई तौर पर बंदोबस्त कराया गया है, ताकि रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि रामपुर तिराहे पर बड़ी हाईमास्ट लाइट प्रस्तावित है। यह लाइट मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से लगवाई जायेगी। इसके बाद यहां पर प्रकाश की समस्या का निदान होगा। 

इसे भी पढ़ें:  बड़ा सियासी झटका! नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, 15,758 समर्थकों संग अखिलेश के साथ

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »