MUZAFFARNAGAR PALIKA-मीनाक्षी राज में शहर को चकाचौंध करने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। शहर के 55 वार्डों में सड़कों और मुख्य मार्गों को दूधिया रोशनी से चकाचौंध करने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अपने प्लान को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तैयार कर ली है। इस बार उन्होंने शहर को पथ प्रकाश की व्यवस्था देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से शहर में स्ट्रीट लाइटों का जाल शहर के चारों ओर पालिका सीमा तक बिछाने का ब्लू प्रिंट तैयार है। इसके साथ ही करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से वार्डों में नये निर्माण कार्य भी प्रस्तावित किये गये हैं। विकास की इस सौगात को अमलीजामा पहनाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश के बाद करीब 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के 88 प्रस्तावों वाला एजेंडा पालिका प्रशासन ने जारी कर दिया है। इस एजेंडे का अनुमोदन करने के लिए 20 जुलाई को पालिका बोर्ड की मीटिंग बुलाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे पालिका सभागार में बोर्ड मीटिंग के लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। इस एजेंडे में कांवड़ा यात्रा के दौरान प्रस्तावित कार्यों के साथ ही लोकसभा चुनाव में हुए कामकाज के भुगतान सहित आगामी दिनों में शहर के विकास के लिए होने वाले कार्यों को शामिल किया गया है। कुल 88 प्रस्तावों वाले इस एजेंडे में शहर के विकास के लिए हर बिन्दू को शामिल किया गया है। इन विकास कार्यों पर पालिका प्रशासन बोर्ड फण्ड, राज्य वित्त एवं 15वें वित्त के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से करीब 35 करोड़ रुपये का बजट खर्च करने जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से स्ट्रीट लाइट, पेयजलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों का लम्बित भुगतान और निर्माण विभाग के कार्यों को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से शहर के 55 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव शामिल है। इसमें काली नदी पर हाईमास्ट, बुढ़ाना मोड तक एलईडी लाइट, गांधी कालोनी हनुमान मंदिर से पचैण्डा बाईपास तक एलईडी स्ट्रीट लाइट, रुड़की चुंगी से श्रीराम लॉ कॉलेज तक डिवाईडर पर आक्टोगोनल पोल्स के साथ स्ट्रीट लाइट, कम्पनी बाग में फैन्सी पोल पर 84 वाट की एलईटी लाइट, मण्डी समिति से एटूजेड चौराहा तक एलईडी लाइट प्रमुख रूप से लगाई जायेंगी। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनवाने के लिए सड़क निर्माण के लिए भी मसला पालिका ने सुलझा लिया है। सीसी रोड और नाली निर्माण कार्या कराये जाने के लिए पालिका प्रशासन लोक निर्माण विभाग को 2.36 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने जा रहा है। इसके साथ ही वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए करीब 25 करोड़ रुपये के 200 नये निर्माण कार्य तथा नाली, पुलिस और चैनल आदि मरम्मत के लिए 1.68 करोड़ रुपये के कार्यों को एजेंडे में शामिल किया गया है। खालापार हादसे को लेकर पालिका चेयरपर्सन ने मुआवजे के वादे को निभाने का काम भी किया है। इसके लिए मृतक नसीम के परिजनों को सहमति के अनुसार 20 लाख रुपये बतौर मुआवजा बोर्ड फण्ड से देने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। अपनी अचल सम्पत्तियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए दो लेखपाल भी आउटसोर्स पर पालिका रखने जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELCTION-जयंत के कारण संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज पर मुकदमा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के लिए मिले 53.25

Read More »