चोरी के मामले में 27 साल से फरार इनामी आरोपी को दबोचा

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने चोरी और चोरी का माल खरीदने के मामले में 27 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जनपद मुजफ्फरनगर में फरार और मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा 27 वर्ष पूर्व के अभियोग में नामित और कोर्ट से भगौडा घोषित 15,000 रूपये के ईनामी अपराधी को गत रात्रि जानसठ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंः कपिल देव

एसएचओ सिविल लाइन ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी शहजाद पुत्र सईद कुरैशी निवासी नई आबादी साऊथ खालापार थाना खालापार के खिलाफ थाना सिविल लाईन पर साल 1997 में आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत मुकदजा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। आरोपी ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर 02 से इस मामले में जमानत करा ली थी और उसके उपरान्त लगातार गैरहाजिर चल रहा था। न्यायालय द्वारा पेाश् नहीं होने पर उसको भगौड़ा घोषित कर दिया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, एसएसआई कर्मवीर सिंह, हैड कांस्टेबल सोविन्द्र सिंह और कांस्टेबल दिनेश बाना शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरण
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *