सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जोशीला वीडियो, हवालात में आते ही अक्ल हुई दुरूस्त

मुजफ्फरनगर। त्यौहारों के अवसर पर पुलिस और प्रशासन थानों और तहसीलों में मीटिंग करते हुए लगातार लोगों को आपसी सद्भाव न बिगाड़ने के लिए हिदायत देते हुए त्यौहार प्रेम भाव और सद्भाव के बीच मनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, लेकिन कुछ लोग सामाजिक माहौल को खराब करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो को पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की तो अपनी हरकतों पर शर्मिन्दा होते हुए युवक ने हवालात से ही माफी मांगते हुए आइन्दा ऐसा न करने की कसम खाई।

इसे भी पढ़ें:  दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

बुढ़ाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि 14 जून को थाना क्षेत्र बुढ़ाना में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की गयी थी। उच्चाधिकारियों द्वारा इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया तथा आरोपी युवक की गिरफ्तारी हेतु थाना बुढ़ाना पर टीम गठित की गई थी। बुढ़ाना पुलिस द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 05 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम हारान पुत्र मीना निवासी ग्राम बड़कता थाना बुढाना है।

आरोपी हारान ने थाने के हवालात से ही लोगों को आपसी सद्भाव का संदेश देने का काम भी किया। हारान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसको उसके ही कुछ दोस्तों ने भड़काऊ वीडियो बनाने के लिए उकसाया था और इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उसने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए खेद भी जताया। पुलिस की ओर से जनता से अपील की गई है कि जनपद में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। कहा गया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है, इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »