शिव मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, पूरा गांव कर रहा पुलिस की प्रशंसा

मुजफ्फरनगर। चरथावल के रोनी हरजीपुर के शिव मंदिर के बाद अब तितावी थाना क्षेत्र के गांव पीपलशाह स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर परिसर में घुसने के बाद वहां पर रखी मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की घटना की गई। इनमें से एक मूर्ति को खंडित भी कर दिया गया। सवेरे जब ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां पर मूर्ति को खंडित देखकर उनमें रोष उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में ही घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर में मूर्ति खंडित होने और ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। सीओ फुगाना और एसएचओ तितावी मय फोर्स गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने के साथ ही जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की तो चंद ही घंटों में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी पास के ही दूसरे गांव का निवासी निकला, उसको गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वो शराब के नशे में मंदिर में जा घुसा था और कब उसके हाथों से मूर्ति खंडित हो गई, उसको पता ही नहीं चला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। ग्रामीणों ने तितावी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

इसे भी पढ़ें:  सर्वसमाज की बूथ स्तर तक मजबूत टीम की सपा की तैयारी. परवेज़ अली

थाना तितावी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पीपलशाह में शनिवार की सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब लोग गांव के शिव मंदिर में सवेरे पूजा अर्चना करने के लिए गये थे। मंदिर परिसर में पहुंचे तो वहां पर मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ किये जाने और एक मूर्ति के खंडित पाये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में ही हंगामा और प्रदर्शन शुरू करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। ऐसे में पुलिस को सूचना मिली तो हड़कम्प मच गया। एसएचओ तितावी इंस्पेक्टर विकास यादव मय फोर्स गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सीओ फुगाना डॉ. रविशंकर भी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये थे। उन्होंने भी ग्रामीणों से घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई। आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना को खोल दिया जायेगा। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और एक संदिग्ध युवक नजर आने पर उसकी तलाश में टीम जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुर

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास यादव ने बताया कि ग्राम पीपलशाह में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा प्राचीन महादेव शिव मंदिर में मूर्ति खंडित किये जाने की सूचना पुलिस को शनिवार सुबह मिली। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ था। सीओ डॉ. रविशंकर ने बताया कि 14/15 जून की रात्रि में थाना क्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम पीपलशाह में स्थित शिव मंदिर में हुई घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज पुत्र राजपाल निवासी भंगेला थाना खतौली द्वारा शराब के नशे में पडौस के गांव पीपलशाह के शिव मन्दिर में घुसकर 01 मूर्ति को उसके स्थान से हटा दिया गया था। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। स्थानीय लोगो की मौजूदगी में मूर्ति को पुनः उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया गया। मौके पर शांति कायम है। एसएचओ का कहना है कि अत्याधिक शराब पीने के कारण आरोपी पडौस के गांव पीपलशाह के मंदिर में पहुंच गया था। उसका कहना है कि नशे की हालत में कब उससे मूर्ति खंडित हो गई, उसको नहीं पता। घटना में अन्य कोई आरोपी शामिल नहीं था। 

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  महिला शिव भक्त की कांवड़ खंड़ित होने पर पुरकाजी में हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के बेटे से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोलीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  महिला शिव भक्त की कांवड़ खंड़ित होने पर पुरकाजी

Read More »