संजीव जीते या हरेन्द्र, ये जनादेश रचेगा इतिहास

मुजफ्फरनगर। 45 दिन पहले अपना वोट ईवीएम की बीप के साथ इलेक्ट्रानिक डिवाइस में कैद करने के बाद सियासी परिणाम का इंतजार करने वाले मतदाताओं ने अब चार जून के दिन पर टकटकी लगा दी है। उनका यह लंबा इंतजार अब कई बहस के बाद परिणाम तक पहुंचने वाला है। संगीनों के साये में कैद ईवीएम कूकड़ा मंडी के मतगणना स्थल पर आकर परिणाम उलगने को तैयार हैं। ऐसे में इस बार के चुनाव से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों और ऐतिहासिक अवसरों से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। जी हां! 18वीं लोकसभा के गठन के लिए हुआ यह चुनाव अपने परिणाम के साथ देश और प्रदेश ही नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर सीट पर भी एक ऐसा इतिहास रचने जा रहा है, जो 25 साल पहले हुई सियासी जंग में अधूरा ही रह गया था। ढाई दशक के बाद मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर ये ऐतिहासिक मोड़ आया है। इस सीट के लिए भाजपा के सामने एक बार फिर हरेन्द्र मलिक की चुनौती है। हरेन्द्र मलिक ने 25 साल पहले 1999 के चुनाव में भाजपा के लगातार दो बार से निर्वाचित सासंद सोहनवीर सिंह की जीत के हैट्रिक चांस को ‘न खेल्लूं और न खेल्लन दूं’ जैसी स्थिति पैदा करते हुए धूमिल करने का काम किया था। इसके ढाई दशक के बाद अब 2024 में ऐसी ही परिस्थिति बन रही हैं। भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे तो भाजपा प्रत्याशी के हैट्रिक चांस के सामने एक बार फिर हरेन्द्र मलिक तगड़ा मुकाबला पेश करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  टोल प्लाजा कान्ट्रैक्टर को कर्मचारी ने लगाया 23 लाख का चूना

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की देश की राजनीति में अहम भूमिका रही है। इस सीट के सियासी परिदृश्य में कई मिथक जुड़े हुए हैं। जीत और हार को लेकर कई बड़े इतिहास भी बने हैं। इस सीट से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चै. चरण सिंह भी चुनाव लड़े तो यहा से मुफ्ती मौहम्मद सईद ने चुनाव लड़कर गृहमंत्री की भूमिका निभाई। कांग्रेसी दौर खत्म होने के बाद इस सीट पर जाट और मुस्लिम नेताओं का ही कब्जा रहा है। इस सीट पर जीत और हार को लेकर एक मिथक यह भी है कि आजादी के बाद से आज तक कोई भी प्रत्याशी यहां हैट्रिक नहीं लगा सका है। हालांकि तीन बार ऐसे अवसर आये, जिनमें इस सीट से लगातार दो दो बार एक ही व्यक्ति सांसद बना है। 1957 और 1962 में कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन दो बार जीते, 1996 और 1998 में भाजपा के टिकट पर सोहनवीर सिंह दो ही बार जीते। तीसरी बार वो चुनाव हार गये थे। 2014 और 2019 में भाजपा से मौजूदा सांसद संजीव बालियान जीते हैं। वह इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी हैं।

संजीव बालियान के सामने अपनी जीत की हैट्रिक लगाने का एक बड़ा अवसर है। यह अवसर भाजपा के लिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि भाजपा के सामने अपने प्रत्याशी की हैट्रिक का चांस 25 साल के बाद आया है। इससे पहले साल 1999 में ऐसा ही संयोग बना था। इस चुनाव में भाजपा ने लगातार दो बार से सांसद सोहनवीर सिंह को तीसरी बार भी टिकट दिया था। इस चुनाव में जीत और हार को एक बड़ा उलटफेर हुआ था। बसपा और सपा प्रत्याशी के साथ ही रालोद का कांग्रेस से गठबंधन भाजपा प्रत्याशी के हैट्रिक चांस को धूमिल करने का कारण बना था।

इसे भी पढ़ें:  पालिका सभासदों ने किया कल्याण मंडप लोकार्पण समारोह का बहिष्कार

साल 1999 के चुनाव में रालोद के साथ मिलकर कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र से सईदुज्जमा को अपना प्रत्याशी बनाया था। सइदुज्जमा पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके थे। उनके पिता सईद मुर्तजा 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से सांसद निर्वाचित हो चुके थे, तो उनके सामने भाजपा के लगातार दो बार से सांसद सोहनवीर सिंह, बसपा से राजपाल सैनी और सपा से हरेन्द्र मलिक के रूप में बड़ी चुनौतियां भी थीं। चुनाव प्रचार शुरू हुआ तो कोई भी राजनीतिक पंडित यह मानने को तैयार नहीं था कि सोहनवीर सिंह हैट्रिक नहीं लगा पायेंगे। या फिर यहां से सईदुज्जमा सांसद निर्वाचित हो सकते हैं। चुनाव परिणाम आया तो सभी चैंक गये थे। सईदुज्जमा चुनाव जीते और सांसद बने। यहां भाजपा प्रत्याशी के हैट्रिक चांस का गुड गोबर करने में यूं तो कई फैक्टर सामने आये और लोगों ने अलग अलग कारण तय किये, लेकिन 25751 मतों के अंतर से पराजित हुए भाजपा के सोहनवीर सिंह की हार में सपा के हरेन्द्र मलिक का अडंगा भी प्रमुख कारण रहा। हरेन्द्र मलिक ने भाजपा के लिए आये इस स्वर्णिम अवसर को हार की कसक में बदल दिया था। इसमें बसपा प्रत्याशी राजपाल सैनी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही थी। इस चुनाव में जनपद के 1217407 मतदाताओं में से 56.80 यानि 691547 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सईदुज्जमा ने इस चुनाव 196669 वोट प्राप्त किये। भाजपा के सोहनवीर सिंह को 170918 वोट मिले थे, बसपा के राजपाल सैनी को 163721 तथा सपा के हरेन्द्र मलिक को 112499 वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें:  बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजन

इस चुनाव को आज भी याद किया जाता है। इस बार 2024 की सियासी जंग में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 25 साल पुराने सोहनवीर सिंह के चुनाव जैसी ही परिस्थितियां बनी नजर आ रही है। यहां पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों की जीत और हार में बसपा प्रत्याशी के परिणाम अहम हो सकते हैं। कुल मिलाकर यही कहा जा रहा है कि संजीव बालियान जीते या हरेन्द्र मलिक, यह चुनाव चार जून को आ रहे जनादेश के साथ एक बड़ा इतिहास रचने जा रहा है।

Also Read This

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »