हिन्दी पत्रकारिता बहुत चुनौती पूर्ण कार्यः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की स्मृति में 30 मई को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी के सम्बन्ध मे विस्तार से बताया। साथ ही इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता दिवस पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मॉ सरस्वती एवं गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर दीप एवं पुष्पंाजलि अर्पित की गई। वहीं मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ,वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, पश्मिची संदेश के सम्पादक एवं क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, हिन्दुस्तान प्रभारी दिवाकर झा, अमर उजाला के प्रभारी मदन बालियान, दैनिक जागरण के प्रभारी आनन्द प्रकाश,जनसत्ता प्रभारी संजीव चौधरी आदि ने पुष्पंाजलि अर्पित की। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ, एम.रहमान पी.टी.आई,पत्रकार लोकेश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा, संपादक चन्द्रकान्ता, राजबीरी देवी आदि को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों एवं छायाकारो को बैज लगाकर एवं फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पत्रकारों को अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखते हुए अपनी लेखनी से अन्याय के विरूद्ध संर्घष करना चाहिए। हिन्दी पत्रकारिता बहुत चुनौती पूर्ण कार्य है। वर्ष 1826 मे पत्रकार जुगल किशोर शुक्ला मे पहला हिन्दी समाचार पत्र शुरू किया। उन्होने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने निर्भीक पत्रकारिता शुरू की और अपने जीवन का बलिदान दे दिया। भारतीय प्रेस क्लब के सदस्य अंकुर दुआ ने कहा कि सभी पत्रकार स्तरीय पत्रकारिता करें। उन्होने यह भी कहा कि कोई पत्रकार छोटा बडा नही होता। उसकी लेखनी मे दम होना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज ने कहा कि आज आवशयक्ता इस बात की है कि हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखें। उन्होने कहा कि प्रिंट मीडिया स्थाई है। इसकी गरिमा बनाए रखें। इसके अलावा दिवाकर झा, आनन्द प्रकाश, मदन बालियान, संजीव चौधरी, विजय शर्मा, रणवीर सैनी आदि ने भी पत्रकारिता के सम्बन्ध मे अपने विचार रखे। पत्रकार संजीव चौधरी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने वाले सभी पत्रकार अपनी शिक्षा को बढाएं तथा प्रेस एक्ट की जानकारी रखें। अपने ज्ञान को बढाएं।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद


कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल को वरिष्ठ पत्रकारों ने शॉल ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने अपने विचार रखे तथा सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मे पत्रकार अरविन्द गुप्ता, राकेश शर्मा, सलेकचन्द पाल, विनोद पाराशर, दिलशाद मलिक, संजय अग्रवाल, श्यामा चरण पंवार, सतपाल सिंह, संदीप वत्स पंडित जी, पी.के.श्रीवास्तव, विजय कर्णवाल, पंकज ऐरन, सचिन जौहरी, राजू सिंह, भूषण पाल, नवनीत शर्मा, तबरेज खान, राजेन्द्र कौशिक, अनिल चौधरी मुन्नू, सुनील कुमार, राशिद अली, संजीव तोमर, गोपी सैनी, राजू सिंह, भूषण भास्कर, तरूण पाल, भगत सिह वर्मा, विजय सैनी, प्रवेश मलिक, धर्मेन्द्र बिल्लू, अमन कुमार, रोहताश वर्मा, मंगल सिंह गुर्जर, वासु प्रजापति, नदीम सिददीकी, दिनेश कुमार, शिवम जैन, प्रेेमपाल सिह संधावली, राकेश शर्मा, विजय कैमरिक, रोबिन सिंघल, अमित वर्मा, यश चौधरी, नीरज शर्मा, संदीप रंजन, नवनीत कौशिक आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »