भाकियू के जिलाध्यक्ष बीमार, नरेश टिकैत ने बनाई नई कमेटी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के बीमार होने के कारण यूनियन का किसान कुम्भ प्रभावित होता देखकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था को कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि उत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार में आयोजित होने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुम्भ-2024 से पहले जिलाध्यक्ष हरिद्वार विजय शास्त्री के अस्वस्थ होने के कारण किसान कुम्भ 2024 की तैयारियों और देखरेख तथा तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था बनाने के लिए यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता को चुनकर एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संजय चौधरी मण्डल अध्यक्ष, रवि कुमार प्रदेश महासचिव, संयुक्त किसान मोर्चा से सरदार सुमित सिंह ढिल्लो, आजाद सिंह शेरपुर जिला संरक्षक, संजीव सैनी युवा जिलाध्यक्ष, मौहम्मद इकबाल संगठन मंत्री, रामपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार करणेल सिंह जिला उपाध्यक्ष खानपुर, हरेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव, अभिषेक शर्मा नगर अध्यक्ष हरिद्वार, सुनील कुमार तहसील अध्यक्ष लक्सर और सोमबीर सिंह भगवानपुर मण्डल उपाध्यक्ष को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाबगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »