व्यक्तिगत चित्रण कार्यशाला का आयोजन

खतौली । कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज खतौली के चित्रकला विभाग द्वारा नई शिक्षा निति के अन्तर्गत बीए एवं एमए चित्रकला के विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक एवं बौद्धिक उन्नयन क लिए एक दिवसीय ‘‘व्यक्ति चित्रण’’ कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें सहारनपुर से स्वतंत्र कलाकार शिवानी ने विभागाध्यक्षा प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ का पोट्रेट बनाकर दिखाया। प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ ने बताया कि स्वतंत्र कलाकर शिवानी तीन बार नैट पास कर चुकी है और प्रतिभाशाली है। विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रोफेसर अरविन्द कुमार ने कहां कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रूचि एवं उत्साह जगाते है इसलिए ऐसी कार्यशाला का आयोजन होते रहना चाहिए। डा विपिन कुमार बंसल एवं आशीष जैन ने शिवानी के पोट्रेट की प्रशंसा की। प्राचार्या प्रोफेसर रीना ने शिवानी की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक कक्षाओं में आने का आग्रह किया। कार्यशाला का संचालन चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा गुप्ता ने किया। 

इसे भी पढ़ें:  शादी में खाना खाने से 20 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

कार्यक्रम में डाॅ रीचा जैन, श्विकास जैन, डाॅ विशु, दिव्या शर्मा, रजत गुप्ता, मुकुल जैन उपस्थित रहे।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  आचार्यरत्न जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी महाराज 21 जून को मुजफ्फरनगर में पहुंचेंगेगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »