खतौली। चौकी भूड़ क्षेत्र के ग्राम अतरपुरा में खेत में अचानक किसान की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिस कारण किसान ट्राली के नीचे दब गया। खेतों में काम कर रहे हैं अन्य लोगों ने किसान को ट्राली के नीचे से निकाला। किसान को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक किसान सुंदरलाल 46 वर्ष निवासी अतरपुरा बताया गया है।

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान
देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में पहली बार हो रही है किसी महिला ईओ की तैनातीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों





