MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एटूजेड रोड स्थित पारस एनक्लेव में एक फ्लैट में आग लग गई। आग से फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं फ्लैट के अंदर मौजूद एक पालतू कुत्ते और तोतों की आग में झुलसने से मौत हो गई।

पारस एनक्लेव में अशोक वर्मा फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार शाम वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। उनका बेटा व बहू भी रात्रि में घूमने के लिए निकल गए। रात्रि में फ्लैट से धुआं उठता हुआ देखकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग व पुलिस को दी। वहीं अशोक वर्मा का परिवार भी लौट आया। दमकल विभाग ने फ्लैट को खुलवाकर मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कमरों में अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। फ्लैट के अंदर मौजूद एक पालतू कुत्ते और तोतों की भी मौत हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लगा है। एफएसओ आरके यादव का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की संभावना जताई गई है। नुकसान का भी कोई सटीक आकलन नहीं हो पाया है। अभी जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर से चयनित 24 आपदा मित्र 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक साल की बच्ची संग रह रही ईओ प्रज्ञा सिंह की क्यों हो रही जासूसी!गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »