MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजार

मुजफ्फरनगर। कूकड़ा में अपनी मां के साथ दूध की डेरी चलाने वाली महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने गांव लौटते समय लिफ्ट देने के बहाने आतंकित कर 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली और महिला को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गीत पुत्री आदेश ने खतौली थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वो अपनी मां के साथ ग्राम कूकड़ा नई मंडी में दूध की डेरी का काम करती है। नौ अपै्रल को दोपहर के समय करीब डेढ़ बजे वो दूध की डेरी से 50 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने गांव रामपुर जा रही थी। उसने अपने पिता आदेश को फोन कर बताया था कि वो उसको लेने के लिए खतौली पुल पर मिल जाये। गीत जब अलकनंदा नहर पुल खतौली पहुंची तो उसको वहां पर उसके पिता नहीं मिले। इसके बाद महिला पैदल ही पुल पार चन्दसीना बस स्टैण्ड नहर पुल पर पहुंचकर बस का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आया और उसके पास आकर उसने महिला से खड़े रहने का काम पूछा। बाइक सवार ने महिला गीत को कहा कि वो भी गांव रामपुर की तरफ ही जा रहा है, वो उसको गांव तक लिफ्ट दे देगा। बाइक सवार पर विश्वास करते हुए गीत उसके साथ सवार हो गई। महिला का आरोप है कि जब बाइक सवार गांव रायपुर नंगली के पहले जंगल तक पहुंचा तो अचानक ही बाइक रोककर उसने उससे 50 हजार रुपये जोकि पर्स में रखे थे, छीन लिये और फरार हो गया। बैग और मोबाइल फोन गीत के पास ही छोड़ दिया गया। गीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-11.40 लाख से तैयार गौशाला मार्ग द्वार का हुआ लोकार्पण

नाबालिग का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर कर रहा बदनाम, स्कूल छोड़ा, परिवार परेशान

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर के एक मौहल्ले के रहने वाले रोबिन ने एसएसपी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि कि एक अज्ञात आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर यासमीन अंसारी के नाम से फेक आईडी बनाकर उस पर उसकी नाबालिग बेटी का फोटो लगा दिया है। इसके सहारे वो आरोपी उसके परिजनों को फेक आईडी से भदे कमेंट और अश्लील फोटो भेजकर उसकी नाबालिग बेटी को बदनाम करने का काम कर रहा है। जिसके कारण बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। इसी फर्जी आईडी से आरोपी ने रोबिन के रिश्तेदार सलमान अंसारी पुत्र यामीन निवासी ग्राम मुबारिकपुर तिगाई को भी अश्लील फोटो भेजे और विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी इसी फर्जी आईडी के सहारे उसकी पत्नी और बेटी को बदनाम करने की भी धमकी दे रहा है। इसके कारण पूरा परिवार ही मानसिक रूप से परेशान है। इस मामले में एसपी सिटी के आदेश पर खतौली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  डीएम ऑफिस पर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कम्पजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »