LOKSABHA ELECTION-कानून सख्त, पर नहीं रूक रहे दलितों के खिलाफ अपराधः जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने दूसरे दिन बुधवार को भी मुजफ्फरनगर और बिजनौर सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में अपना प्रचार जारी रखा। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख का विषय है कि देश भर में सख्त कानून होने के बावजूद भी दलित समाज के खिलाफ अपराध नहीं रूक पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकार के लिए जो संघर्ष डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने किया, वो दूसरा कोई नहीं कर पाया।


पचैंडा रोड स्थित एक बैंकट हाॅल में आयोजिम सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी ने कहा कि भारत रत्न डाॅ. अम्बेडकर ने संविधान बनाया ये सभी को पता है, लेकिन सामाजिक सुधार के लिए उनकी क्या नीतियां थी, उनको समझने के लिए हमें प्रयास करना होगा। महिलाओं के हितों और अधिकार की बात के लिए आज कई लोगों और महापुरुषों की बात की जाती हैं, लेकिन इसके लिए डाॅ. अम्बेडकर सबसे बड़े उदाहरण हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए डाॅ. अम्बेडकर जैसा यो(ा देश में जन्मा ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  सेवा की आधी सदीः आरोग्य क्लीनिक ने पूरे किए 50 वर्ष, विश्वास की मिसाल बने डॉ. हरेन्द्र जैन

महिलाओं को मेटरनिटी अधिकार उनकी ही देन है। केन्द्र सरकार की योजनाओं में महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखी गयी है। राजनीतिक स्तर पर भी हिस्सेदारी महिलाओं की हो रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बिजनौर और मुजफ्फरनगर प्रत्याशियों के लिए महिलाएं भी भरपूर समर्थन दें। जयंत चौधरी ने दो अपै्रल की घटना को याद दिलाते हुए दलित समाज का आह्नान किया कि वो अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहें। केन्द्र सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकार की बात को माना और उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए संशोधन पीएम मोदी ने किया है। दो अपै्रल के मामले को लेकर भी गंभीरता से काम किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  दादी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए जा रहे भाईयों की दुर्घटना में मौत


समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए ही कैबिनेट में एससी वर्ग से अनिल कुमार को भेजने का काम किया है। लोकदल एक जाति की पार्टी कभी नहीं रही है। चौ. चरण ने भी सामाजिक हितों की लड़ाई लड़ी और शोषित व वंचित समाज के उत्थान के लिए चिंतित रहे। गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले वर्ग में सर्वाधिक एससी वर्ग के हैं। कानून सख्त बनने के बाद भी दलितों के खिलाफ अपराध नहीं थम रहा है। सभा को मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री अनिल कुमार, भाजपा प्रत्याशी डाॅ. संजीव बालियान, प्रत्याशी बिजनौर चंदन सिंह चैहान के साथ ही अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया। 

इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *