मुजफ्फरनगर। घेर में पशु बांधने गये एक व्यक्ति के साथ पशुओं को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की गई, जिसमें वो घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना भोपा क्षेत्र के गांव जौली निवासी गौरव पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करतो हुए बताया कि शुक्रवार को वो अपने घेर में बंधे पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। उस दौरान घेर में गांव का ही कालू उर्फ सुभाष पुत्र सरदारा भी मौजूद था। जब गौरव पशुओं को चारा डालने लगा तो कालू ने आकर उसको रोक लिया। आरोप है कि कालू ने घेर की भूमि को अपनी बताते हुए विवाद शुरू कर दिया और गौरव को वहां से अपने पशुओं को खोलकर ले जाने के लिए कहने लगा, विरोध किया तो कालू ने गौरव पर हमला कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान
खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें: मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावतजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस





