MUZAFFARNAGAR-बंगाली नौकर की 20 किलो का बाट मारकर नृशंस हत्या

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस को ग्राम बुढीना कलां में जितेन्द्र कुमार सैनी पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम बुढीना कलां थाना तितावी के नौकर सुमरा पुत्र नामालूम निवासी बंगाल उम्र करीब 52 वर्ष की अज्ञात द्वारा हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर थानाध्यक्ष तितावी द्वारा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि मृतक सुमरा विगत 6-7 महिने से जितेन्द्र कुमार उपरोक्त के यहाँ रह रहा था। रात्रि में वह घेर में सो रहा था जहाँ पर अज्ञात द्वारा उसके सिर में 20 किलो का लोहे का बाट मार कर हत्या कर दी गयी है। थाना तितावी पुलिस द्वारा बाट को कब्जा पुलिस में लिया गया है। उच्चाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह ने भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंच लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

सीओ फुगाना डाॅ. रविशंकर ने हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना तितावी पुलिस को ग्राम बुढीना कलां में जितेन्द्र कुमार सैनी पुत्र श्याम सिंह के नौकर सुमरा पुत्र नामालूम निवासी बंगाल उम्र करीब 52 वर्ष की अज्ञात द्वारा हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष तितावी द्वारा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि मृतक सुमरा करीब सात माह से ही जितेन्द्र कुमार उपरोक्त के यहाँ रह रहा था। रात्रि में वह घेर में सो रहा था, जहाँ पर अज्ञात द्वारा उसके सिर में 20 किलो का लोहे का बाट मार कर हत्या कर दी गयी। थाना तितावी पुलिस द्वारा बाट को कब्जा पुलिस में लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  शिव भक्ति की गंगोत्री में डूबा मुजफ्फरनगर, जमकर नाचे विकल्प जैन, देखें वीडियो...
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *