एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, हालत नाज़ुक

पुलिस को अनुजवीर की जेब से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी विद्यालय के परिसर में मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए चल रहे एसआईआर अभियान में लगी ड्यूटी के दौरान पोलिंग बूथ पर तैनात बीएलओ ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद बीएलओ की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जानकारी हासिल की। परिजनों से भी पूछताछ की। बीएलओ की जेब से पुलिस को एक पत्र भी मिला है, जिसमें उसने मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में तैनात बीएलओ शिक्षामित्र अनुजवीर ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना उस समय सामने आई, जब विद्यालय में अन्य शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे। अचानक अनुजवीर की तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। विद्यालय स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पहले एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बीएलओ को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस को अनुजवीर की जेब से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में लिखे आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही थी और अनुजवीर बीएलओ के रूप में इस कार्य में संलग्न थे। हालांकि, घटना का सीधा संबंध इसी प्रक्रिया से है या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने फिलहाल घटना की औपचारिक पुष्टि करने से इनकार किया है, लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी सक्रियता के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों, पत्र में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव और शिक्षा विभाग में भी चर्चाओं का माहौल बना हुआ है, वहीं अनुजवीर के परिजन मेरठ पहुंच चुके हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में तैनात सिपाही ने बैराज गंगा में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Also Read This

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी ने देशभर में हलचल मचा दी है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद कई राज्यों में लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण

Read More »

ट्रंप चीन दौरा पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका-चीन रिश्तों की परीक्षा

वॉशिंगटन/बीजिंग। ईरान में जारी जंग के बीच ट्रंप चीन दौरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन जाएंगे, जहां 14 और 15 मई को उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से होगी। इस अहम दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, खासकर ताइवान और व्यापारिक तनाव के मुद्दे को लेकर।  बताया जा रहा है कि यह बीते 8 वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा होगा। इससे पहले कई बार योजना बनी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी थी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने इस दौरे की पुष्टि करते

Read More »

एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू, अफवाहों से बचने की अपील

गोरखपुर। गैस किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू है और लोगों को एजेंसियों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से बचने और केवल जरूरत होने पर ही गैस तथा पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अनावश्यक रूप से सिलेंडर या पेट्रोल-डीजल न खरीदें और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पहले एक सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में नया सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, जो

Read More »