मुजफ्फरनगर में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

आरोपी ने लखनऊ, रुड़की और आगरा में भी की ठगी, आर्मी की वर्दी पहनकर और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर भरोसा जमाता था।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुख्यालय पर चल रही अग्निवीर सैन्य भर्ती के दौरान अभ्यर्थी युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे जालसाजों का पर्दाफाश हुआ है। सिविल लाइन पुलिस ने मेरठ के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से आर्मी की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
युवाओं के जज़्बे को धोखे में बदलने वाले एक जालसाज को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस कार्यालय स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस गुडवर्क को साझा किया। एसपी सिटी प्रजापत के अनुसार, आरोपी कई वर्षों से अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवकों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में पास कराने और भर्ती पक्का कराने का भरोसा दिलाता था, और उनसे मोटी रकम वसूलकर नकली टोकन स्लिप देकर गायब हो जाता था।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने परिवार सहित किए भगवान शिव के मल्लिकार्जुन स्वरूप के दर्शन

घटना का खुलासा तब हुआ जब बिजनौर के एक युवक अभिषेक पुत्र राजेंद्र कुमार ने 30 अगस्त को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उससे अग्निवीर भर्ती में पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी हुई है। युवक को नकली टोकन स्लिप भी दी गई थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित की, जिसने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच और मिलिट्री इंटेलिजेंस के सहयोग से आरोपी को 5 सितम्बर को कम्पनी बाग के पास मेरठ जनपद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र रकम सिंह निवासी कस्तला शमशेर नगर थाना इंचौली, जनपद मेरठ (उम्र 31 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से सेना की वर्दी (जूते, बेल्ट, कैप सहित), फर्जी आर्मी आईडी कार्ड, एक स्कूटी (बिना नंबर) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
एसपी सिटी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भर्ती के दौरान उन युवकों की तलाश करता था जो फिजिकल टेस्ट में फेल हो जाते थे। उन्हें भर्ती कराने का विश्वास दिलाकर रुपये ले लेता और नकली टोकन स्लिप दे देता। आरोपी आर्मी की वर्दी पहनकर और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर भरोसा जमाता था। उसने लखनऊ, रुड़की और आगरा में भी इसी तरह की ठगी करना स्वीकार किया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन आशुतोष कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह ढिल्लो, कांस्टेबल विशाल कुमार व धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अजान की तेज आवाज पर फिर अंकुश, शुरू हुआ अभियानगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »