विमान हादसे में अजित पवार का निधन….प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

बारामती। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में नहीं बचे पाए। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया।
महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसे से जुड़ी भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जो हादसे की गंभीरता को दर्शाती हैं। फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत तहसील की रहने वाली थी। पिंकी माली पिछले पांच-छह साल से फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थी। इस हादसे में उनकी भी जान चली गई।

इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी.... दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में हुई दुखद विमान दुर्घटना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने इस घटना को अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद बताते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  शामली प्रकरणः बिना सत्यापन समाज को बदनाम करना गलतः धर्मवीर बालियानआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »