गुरुग्राम में 4 स्कूलों को बम धमकी, पुलिस-एसडीआरएफ अलर्ट

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गया और सभी स्कूल परिसरों में तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड से सरकार-एलआईसी को झटका

धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीएलएफ फेज-1 स्थित कुंसकपालन स्कूल, सेक्टर-53 का लैंसर्स स्कूल, सेक्टर-64 का हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल और बादशाहपुर स्थित पाथवे वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें चारों स्कूलों में पहुंचीं और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एहतियात के तौर पर SDRF की टीमें भी जांच में शामिल की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, धमकी वाला ई-मेल सुबह उस समय मिला जब बच्चों के स्कूल पहुंचने का समय हो चुका था और बसें परिसर में आने लगी थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में मौजूद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।अभिभावकों को तुरंत मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई।जो बच्चे पहले ही स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें सुरक्षा के साथ बाहर भेजा गया

इसे भी पढ़ें:  सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन, CJP बोली—समर्थन दिखे बिना कैसे कहें ‘अब रुक जाइए’
Share This Article