आकाशदीप में चेयरपर्सन ने बांटे गरम कपड़े

अंजू अग्रवाल बोलीं-जरूरतमंद लोगों की मदद से बढ़कर जीवन में कोई दान नहीं

Update: 2022-12-28 09:46 GMT

मुजफ्फरनगर। आज आकाशदीप बाल परीक्षण संस्थान द्वारा कार्यरत समस्त कर्मचारियों एवं दिव्यांग बच्चों को ठंड से सुरक्षा के दृष्टिगत गरम कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने जरूरतमंद लोगों को गरम वस्त्र वितरित करते हुए कहा कि इस दान से बढ़कर कोई दान नहीं है।


आकाशदीप बाल परीक्षण संस्थान द्वारा गुरूवार को जरूरतमंद लोगों को गरम वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा कर्मचारियों एवं दिव्यांग बच्चों को वस्त्रों का वितरण किया गया। संस्थान के उपमंत्री इंजीनियर जयराम शर्मा के सौजन्य से गर्म वस्त्रों का वितरण कराया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग जो कार्य कर रहे हैं ,वह अपने आप में अद्भुत है। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाना और फिर उनकी हर चीज का ध्यान रखना, अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज के युग में आप जैसे लोग बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, जो पर्दे के पीछे से रहकर असली समाज सेवा कर रहे हैं। इसके लिए आपको हमेशा याद रखा जाएगा।


इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अलावा इंजीनियर अशोक अग्रवाल, होती लाल शर्मा, वेद प्रकाश सिंघल, एनके गुप्ता, बृजमोहन शर्मा, इंजीनियर लोकेश शर्मा, इंजीनियर आरके गोयल, श्याम लाल बंसल, इंजीनियर जे लाल शर्मा, इंजीनियर यूसी वर्मा, इंजीनियर बीआर शर्मा, इंजीनियर एनके गुप्ता, अनुज कुमार, इंजीनियर केके शर्मा, अलका सैनी और एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को नगर विभूति सम्मान प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। 

Similar News