मुजफ्फरनगर में रुड़की चुंगी पर कुड़े के ढेर का सौन्दर्यकरण कराने की मांग

आम आदमी पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी ने कहा कि कचरे का यह पहाड़ क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी समस्या है।;

Update: 2020-08-26 10:12 GMT

मुजफ्फरनगर। उत्तरी रामपुरी एवं एकता विहार के निवासियों के साथ आम आदमी पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनय त्रिपाठी से मुलाकात कर उन्हें रुड़की रोड पर स्थित कचरे के ढेर पर प्राकृतिक सौंदर्यकरण का प्रस्ताव पत्र दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी ने कहा कि कचरे का यह पहाड़ क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी समस्या है। इसके कारण आसपास के लोग आए दिन बीमार पड़ रहे हैं और पूरे क्षेत्र में कचरे की गंदी बदबू फैली रहती है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों की बस्ती है, कोई कूड़ा घर नहीं। क्षेत्रवासियों बहुत दिनों से नगर पालिका को इस समस्या से अवगत कराते आए हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

क्षेत्रवासियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रस्ताव पास हुआ था कि इस स्थान पर प्राकृतिक सौंदर्यीकरण किया जाए। नगर पालिका की चेयरमैन ने फोन पर बातचीत कर कहा कि इस समस्या को अधिशासी अधिकारी को अवगत कराएं। आज क्षेत्र वासियों ने वह प्रस्ताव पत्र अधिशासी अधिकारी को दिया है। इस अवसर पर सेवाराम शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को लगातार गंदा पानी पीना पड़ रहा है, यहां पर मच्छरों के काटने से बहुत सी बीमारियां हो रही हैं। इस अवसर पर पवन त्यागी, अनुज त्यागी, सतपाल सिंह, अमित कुमार त्यागी, सुभाष शर्मा, अजय त्यागी, अनिल त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, विश्वास त्यागी, कलीराम धीमान, सेवाराम शर्मा, अनुज त्यागी, ब्रजेश धीमान आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News