प्रियंका-राहुल ने हाथरस जाने के लिए कसी कमर, प्रशासन रोकने पर आमादा, लगाई धारा 144

Update: 2020-10-01 05:38 GMT

नई दिल्ली। हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज पीड़िता के परिवार से हाथरस में मुलाकात करेंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ देर में हाथरस के लिए रवाना होंगे। राहुल और प्रियंका के हाथरस जाने की खबरों के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाथरस जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं और वहां धारा 144 लगा दी गई है।  इससे पहले जब पीड़िता की मौत हुई थी, तो प्रियंका ने पीड़िता के परिवार से फोन पर बात की थी। इस मामले के सामने आने के बाद प्रियंका ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगते हुए ट्वीट कर लिखा कि हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी, लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती, ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है जनता को जवाब चाहिए।

Similar News