सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

वर्तमान समय में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, ऐसे में स्मार्ट तकनीक के साथ सुरक्षित सोच अपनाना अत्यंत आवश्यक

मुजफ्फरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा सतर्कता के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित भविष्य की थीम के अंतर्गत किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट सुरक्षा के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यशाला के दौरान साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी लिंक और कॉल, डिजिटल गिरफ्तारी (डिजिटल अरेस्ट), ओटीपी धोखाधड़ी एवं बैंकिंग फ्रॉड जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय समझाने के लिए एक जानकारीपरक वीडियो भी प्रदर्शित की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसे ने उजाड़ा परिवारः सात बहनों के इकलौते भाई की मौत

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, ऐसे में स्मार्ट तकनीक के साथ सुरक्षित सोच अपनाना अत्यंत आवश्यक है। यदि सतर्कता न बरती जाए तो साइबर अपराधी आसानी से लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं। इसलिए इंटरनेट और स्मार्ट तकनीक का उपयोग करते समय जिम्मेदारी और सावधानी बेहद जरूरी है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल रिपोर्टिंग के महत्व की जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देना तथा साइबर अपराधों से समाज को सुरक्षित रखना रहा।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  भौराखुर्द में मासूम की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासाकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »