रामपुर से बड़ी खबर: जेल से बाहर आने के बाद आज़म खान ने तोड़ी चुप्पी

लंबे समय से सीतापुर जेल में बंद रहने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे आज़म खान अब रिहा हो चुके हैं। बाहर आने के बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। बुधवार को उन्होंने रामपुर में मीडिया से बातचीत की और अपने मुकदमों, समाजवादी पार्टी तथा अखिलेश यादव के साथ संबंधों पर खुलकर बात की।

मुकदमों को लेकर आज़म खान ने कहा कि अगर उनके खिलाफ दर्ज मामलों में कोई मजबूती होती, तो वे आज जेल से बाहर नहीं होते। उन्होंने भरोसा जताया कि निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उन्हें न्याय मिलेगा और एक दिन वह बेदाग साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

पार्टी छोड़ने से जुड़े सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास पद या ओहदा न सही, लेकिन चरित्र है। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहकर भी उन्होंने यह साबित किया है कि वह बिकाऊ नहीं हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खुश और आबाद रहें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव चौक पर बारिश के बीच टीम लेकर उतरी ईओ प्रज्ञा

सैफई और आज़म परिवार के बीच दूरी को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने इसे अफवाह करार देते हुए कहा कि आग लगाने की कोशिश न करें। अखिलेश यादव से बातचीत को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें अब अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर तक याद नहीं है और फोन चलाना भी भूल चुके हैं।

खुद को बड़ा नेता मानने से इनकार करते हुए आज़म खान ने कहा कि वह कोई बड़ा आदमी नहीं, बल्कि एक खादिम (सेवक) हैं। उन्होंने आगे बताया कि जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले वह अपना इलाज करवाएंगे और स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNMAGAR-कांवड़ देखने गए युवक की गला काटकर नृशंस हत्या

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शायराना अंदाज़ भी दिखाया और कहा – “पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है।” जब उनसे बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जाने की अटकलों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि इस पर वह कुछ भी टिप्पणी नहीं करेंगे। फिलहाल उनका ध्यान केवल अपने इलाज और सेहत सुधारने पर है, आगे की राजनीतिक दिशा वही तय करेंगे।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फौजी और शिक्षक को चोर समझ पीटा, गांव में बवालगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »