CO आस्था जायसवाल पर पति का आरोप— जेल भेजने की धमकी दी, नहीं देती मिलने की इजाजत

आजमगढ़: जनपद के पुलिस महकमे में उस समय हलचल मच गई जब CO सदर आस्था जायसवाल के पति डॉ. सत्यम गुप्ता ने उन पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया। डॉ. सत्यम ने पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल कुमार से मिलकर अपनी आपबीती बताई।

डॉ. सत्यम ने कहा कि उनकी पत्नी न तो उनके साथ रह रही हैं और न ही तलाक के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “जब मैं बात करने की कोशिश करता हूं तो वह कहती हैं—कायदें में रहोगे तो सोचूंगी, नहीं तो जेल भेज दूंगी।”

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी का भव्य आयोजन

SP अनिल कुमार ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी के बीच का निजी विवाद है। उन्होंने कहा, “डॉ. सत्यम मेरे पास बातचीत के लिए आए थे, लेकिन उन्होंने कोई लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र नहीं दिया। ऐसे में इस विषय पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।”

डॉ. सत्यम गुप्ता राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर में सहायक प्रोफेसर हैं और वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि जून 2023 में उनकी शादी बलिया की रहने वाली आस्था जायसवाल से हुई थी। अप्रैल 2024 में बेटे का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद पत्नी अलग रहने लगीं। उनका आरोप है कि बच्चे का सरनेम भी उनकी सहमति के बिना बदल दिया गया और उन्हें बेटे से मिलने तक नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

 

डॉ. सत्यम ने बताया कि उन्होंने मार्च 2025 में तलाक के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि बेटे के जन्म के बाद से पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और अब वह उन पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं।

 

वहीं, CO आस्था जायसवाल ने पति के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “अगर मुझे धमकी देनी होती, तो मैं पहले ही मुकदमा दर्ज करा सकती थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मेरे ऑफिस आकर पति ने बेवजह आरोप लगाए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश है। उनके आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। मीडिया में बयानबाजी से किसी का भला नहीं होगा।”

इसे भी पढ़ें:  ईओ की नाराजगी के बाद भी पार्किंग में नहीं लगे शुल्क बोर्ड

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।     जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया।

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »