बरेली में सपा नेताओं के दो मैरिज हॉल पर दो दिन तक बुलडोजर एक्शन, 50 लोग बेघर

बरेली में समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं मोहम्मद राशिद और सरफराज वली के मैरिज हॉल पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। करीब 10 घंटे तक चले बुलडोजर अभियान में दोनों संपत्तियों के कुछ हिस्सों को ढहा दिया गया।

प्रशासन ने मोहम्मद राशिद के मैरिज हॉल का फ्रंट हिस्सा तोड़ दिया, जबकि पीछे स्थित रिहायशी क्षेत्र को फिलहाल कार्रवाई से बाहर रखा गया। दूसरी ओर, सरफराज वली के ‘ऐवान-ए-फ़रहत’ मैरिज हॉल की बाउंड्री वॉल और लगभग 20% फ्रंट स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

बुधवार शाम करीब छह बजे कार्रवाई रोक दी गई और अधिकारियों ने संकेत दिया कि फिलहाल इन दोनों स्थानों पर आगे बुलडोजर नहीं चलेगा। दोनों मैरिज हॉल एक-दूसरे के पास बने हैं और यहां 6 परिवारों के करीब 50 लोग रहते थे। कार्रवाई शुरू होते ही परिवारों की महिलाओं ने रोते हुए कहा कि वे अचानक बेघर हो गईं और अब उनके पास रहने की कोई जगह नहीं बची। घटनास्थल पर बढ़ती भीड़ और तनाव को देखते हुए 5 थानों की पुलिस और PAC को तैनात करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

संपत्तियों का विवरण
गुड मैरिज हॉल (मोहम्मद राशिद)

  • क्षेत्रफल: लगभग 700 वर्ग गज (6293 वर्ग फीट)
  • संरचना: नीचे बड़ा हॉल + 4 कमरे
  • अनुमानित मूल्य: लगभग ₹8 करोड़

ऐवान-ए-फ़रहत (सरफराज वली)

  • क्षेत्रफल: लगभग 1000 वर्ग गज (9000 वर्ग फीट)
  • संरचना: बड़ा हॉल + ऊपर 5 विशाल कमरे
  • अनुमानित मूल्य: लगभग ₹10 करोड़

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राशिद, सरफराज वली और तौकीर रज़ा को सपा नेता आज़म खान का करीबी माना जाता है। दोनों इमारतों के टॉप फ्लोर पर नेता अपने परिवारों के साथ रह रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी लग्जरी कारों में निवेश के नाम पर 15.40 लाख की धोखाधड़ी

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »