बाइक फिसलकर गिरी, हादसे में बिहार निवासी युवक की मौत

मृतक की पत्नी और बच्चे बिहार के गांव में ही रहते हैं, वो यहां पर अकेला ही रह रहा था और कपड़े की फेरी करते हुए रोजी रोटी कमाने का काम कर रहा था

मुजफ्फरनगर। देर रात शामली रोड पर हुए सड़क हादसे में बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक का परिवार बिहार में ही रहता है, यहां वो अपने क्षेत्र के लोगों के साथ झुग्गियों में रह रहा था और रोजी रोटी कमाने के लिए यहां कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। देर रात वो बाइक से वापस अपनी झुग्गी में लौट रहा था, कि अचानक बाइक फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बुढ़ाना चौकी इंचार्ज एसआई सुधीर यादव ने बताया कि देर रात शामली रोड पर डल्लू देवता के पास एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली। सूचना पर वो पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां पर एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर से ज्यादा खून बह रहा था। तत्काल ही लोगों की मदद से उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान ही ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभ

मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय रहीस पुत्र निजाम शाह निवासी बिहार के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि बाइक अचानक फिसल जाने के कारण रहीस सीधा सड़क पर जा गिरा, जिससे उसका सिर सड़क से टकराया और कनपटी फट गई। खून लगातार बह रहा था। बताया कि रहीस चरथावल रोड पर मदरसे के पास स्थित झुग्गी में अपने क्षेत्र के लोगों के साथ अकेला रहता था। उसके जानकारों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बच्चे बिहार के गांव में ही रहते हैं, वो यहां पर अकेला ही रह रहा था और कपड़े की फेरी करते हुए रोजी रोटी कमाने का काम कर रहा था। बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं लोगों का कहना है कि रहीस की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई है। परिजनों ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्यवाही करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनी

Also Read This

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »