Budget: रविवार को बाजार खुला, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट से पहले रविवार को शेयर बाजार में हल्की सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती सत्र में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 15 अंकों की कमजोरी के साथ 82,254 के आसपास आ गया। वहीं, निफ्टी भी दबाव में दिखा और लगभग 32 अंकों की गिरावट के साथ 25,288 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर पत्नी हत्या: लव मैरिज के 4 महीने बाद पति ने की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

आज देश का आम बजट पेश किया जा रहा है और यह दिन निवेशकों के लिए सामान्य रविवार से अलग है। आमतौर पर सप्ताहांत में शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट 2026-27 को देखते हुए इस बार अलग व्यवस्था की गई है। बजट भाषण के दौरान बाजार की गतिविधियों को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने रविवार को भी कारोबार कराने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

एक्सचेंजों की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, 1 फरवरी को बाजार में विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया गया है। इसका मकसद यह है कि बजट में होने वाली अहम नीतिगत घोषणाओं पर बाजार तुरंत प्रतिक्रिया दे सके और निवेशकों को फैसले लेने में देरी न हो।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट वाले दिन ट्रेडिंग खुली रहने से निवेशकों को स्पष्ट संकेत मिलते हैं। वित्त मंत्री का बजट भाषण आमतौर पर सुबह 11 बजे शुरू होता है, जिसमें राजकोषीय घाटा, कर ढांचा और अलग-अलग सेक्टरों से जुड़ी घोषणाएं सामने आती हैं। इन्हीं बिंदुओं पर बाजार की दिशा तय होती है, इसलिए रविवार को भी बाजार का खुला रहना निवेशकों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती, आम जनता को कितना फायदा

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे किया

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  South Africa Shooting: जोहानिसबर्ग के पास भीषण गोलीबारी, 9 लोगों की मौत की आशंकावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »