पुलिस की लापरवाही-डीसीएम चोरी के मामले में 16 महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित मालिक को कार्यवाही कराने के लिए पुलिस चौकी से एसएसपी कार्यालय तक खाने पड़े धक्के, कोर्ट से कराई एफआईआर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में वाहन चोरी के एक मामले में पुलिस की लापरवाही उस समय उजागर हुई, जब डीसीएम ट्रक चोरी होने के करीब 16 महीने बाद न्यायालय के हस्तक्षेप से मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित ट्रक मालिक द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, पुलिस अफसरों को भी पीड़ित ने अपनी बात बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
जिले के थाना भोपा क्षेत्र अंतर्गत डीसीएम चोरी के मामले में करीब 16 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय संख्या-1 के आदेश के बाद की गई। न्यायालय ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान पुत्र मुमताज निवासी ग्राम ढांसरी थाना ककरौली ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि वह डीसीएम ट्रक संख्या यूपी 15 सीटी 7550 के पंजीकृत स्वामी हैं। इमरान ने न्यायालय में दी गई तहरीर में बताया कि 6 और 7 अक्टूबर 2024 की मध्यरात्रि वह अपना डीसीएम ट्रक लेकर ग्राम सीकरी में गन्ना भरने के लिए गए थे। ट्रक को उन्होंने गांव में मस्जिद के पास खड़ा कर दिया और रात में अपने रिश्तेदार के घर चले गए, ताकि सुबह गन्ना लोड कराया जा सके। बताया कि 7 अक्टूबर 2024 की सुबह करीब 7.30 बजे जब वह ट्रक के पास पहुंचे, तो वहां उनका वाहन मौजूद नहीं था। काफी तलाश के बाद भी ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे स्पष्ट हुआ कि अज्ञात चोरों ने वाहन चोरी कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि यही ट्रक उनके रोजगार का एकमात्र साधन है।

इसे भी पढ़ें:  अतर्राज्यीय वाहन चोरों से मुठभेड़, दो शातिर दबोचे

इमरान का कहना है कि उसने उसी दिन थाना भोपा में लिखित सूचना दी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद 9 अक्टूबर 2024 को उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर को भी प्रार्थना पत्र दिया, परंतु वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से परेशान होकर अंततः पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले की सुनवाई के बाद सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय संख्या-1 ने थाना भोपा पुलिस को आदेशित किया कि वाहन चोरी के मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाए। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अब जाकर थाना भोपा में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब तक पीड़ित न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाता, तब तक पुलिस क्यों कार्रवाई से बचती रहती है। फिलहाल पीड़ित को उम्मीद है कि अब उसके चोरी हुए डीसीएम ट्रक की बरामदगी हो सकेगी और उसे न्याय मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »