मुजफ्फरनगर-हादसे में मौत पर फर्जी पत्नी बनकर हड़प लिया क्लेम

18 साल पुराने सड़क हादसे में मुआवजा हड़पने का आरोप, फर्जी पत्नी और बच्चों के नाम पर लिया गया 3.65 लाख का क्लेम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 18 वर्ष पुराने सड़क हादसे से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति की मौत के बाद मुआवजा पाने के लिए गंभीर स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया। मृतक की कथित पत्नी और दो बच्चों को उसके आश्रित बताकर अदालत में याचिका दाखिल की गई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का मुआवजा प्राप्त कर लिया गया। मामले में अब शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्राम कासमपुर खोला निवासी शीशांक शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर थाना मीरापुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के ही राजपाल पुत्र स्वर्गीय जगवीर सिंह और उसकी पत्नी शोभा ने धोखाधड़ी कर न्यायालय को गुमराह करते हुए मुआवजे की रकम हासिल कर ली। प्रार्थना पत्र के अनुसार राजपाल का भाई यशपाल सिंह अविवाहित था। 8 दिसंबर 2008 को देवल गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान 19 दिसंबर 2008 को उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  SAWACHTA ABHIYAN--जनप्रतिनिधि बोले-दोषारोपण छोड़ सफाई को आदात बनाएं नागरिक

इस घटना को लेकर राजपाल सिंह ने थाना रामराज में बस संख्या यूपी-12एन-4639 के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 279, 337 और 338 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसके बाद राजपाल और उसकी पत्नी शोभा ने मेरठ शहर के कालीया गढ़ी क्षेत्र का फर्जी पता दर्शाते हुए मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) में वर्ष 2009 में याचिका दायर कर दी। याचिका में शोभा को मृतक यशपाल की पत्नी और अपने दोनों पुत्रकृप्रिंस उर्फ शेखर तथा सोनूकृको मृतक के बेटे के रूप में दर्शाया गया। आरोप है कि इस आधार पर अदालत से मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
मेरठ की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कोर्ट संख्या-11 ने 18 जुलाई 2011 को आदेश पारित करते हुए क्लेम के रूप में 3 लाख 65 हजार रुपये देने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह पूरी राशि शोभा ने मृतक की पत्नी बनकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त कर ली।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाब

शिकायत में कहा गया है कि ग्राम कासमपुर खोला की पंचायत निर्वाचन नामावली 2015 में शोभा का नाम राजपाल की पत्नी के रूप में दर्ज है। इसके अलावा परिवार रजिस्टर में भी वही विवरण अंकित है। इसी प्रकार गांव के कंपोजिट विद्यालय के अभिलेखों में भी दोनों बच्चोंकृनिखिल और शेखरकृके पिता के रूप में राजपाल सिंह तथा माता के रूप में शोभा का नाम दर्ज है। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों बच्चे राजपाल और शोभा की संतान हैं, न कि मृतक यशपाल के आश्रित हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत में गलत जानकारी देकर मुआवजे की राशि प्राप्त की गई, जो न्यायालय के साथ धोखाधड़ी का मामला है। मीरापुर एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया है और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »