मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण
खतौली। पवित्र मंगलवार के अवसर पर श्री अखंडआनंद आश्रम, मां काली मंदिर के समीप गंग नहर पर भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं चोला अर्पण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान से सिंदूर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा कीर्तन और आरती के माध्यम से बजरंगबली का गुणगान किया।…
