खतौली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिए ‘जीरो फैटेलिटी’ के संदेश
खतौली। श्री कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार 10 से 28 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 ‘‘सड़क सुरक्षा अभियान तथा जीरो फैटेलिटी समाधान’’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को महाविद्यालय द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर किया।…
