वसंतकुंज छात्रा प्रकरण: आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से दबोचा गया

दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वसंतकुंज स्थित एक शैक्षणिक संस्थान की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे आगरा के ताजगंज इलाके में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से पकड़ा।

होटल से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम आरोपी होटल पहुँचा था और कमरे नंबर 101 में ठहरा था। रात तीन बजे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम होटल पहुँची। होटल स्टाफ का कहना है कि सादे कपड़ों में आए अधिकारियों ने रजिस्टर खंगाला और पार्थ सारथी की एंट्री की पुष्टि की। इसके बाद लगभग 15 मिनट तक कमरे में पूछताछ हुई और पुलिस आरोपी को साथ ले गई।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता ने जारी की वीडियो

छात्राओं के गंभीर आरोप

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च, वसंतकुंज में पीजी डिप्लोमा कर रही छात्राओं ने चैतन्यानंद पर छेड़छाड़, अश्लील संदेश भेजने और जबरन छूने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  ‘कलयुग के कालनेमी कौन हैं?’ धर्म और राजनीति पर उठता बड़ा सवाल

एक पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में लिखा कि संस्थान में दाखिला लेने के कुछ ही समय बाद आरोपी ने अश्लील संदेश भेजना शुरू कर दिया। वह उसे “स्वीट गर्ल” कहकर बुलाता था और बार-बार ऑफिस बुलाकर दबाव डालता था। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने फोन छीनकर उसे हॉस्टल में अकेला रहने पर मजबूर किया और बाहर खाने-घूमने के लिए दबाव बनाया।

इसे भी पढ़ें:  हज़रतबल दरगाह में अशोक चिह्न पर बवाल, पत्थरबाज़ी और राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

संस्थान और प्रबंधन की स्थिति

आरोपी चैतन्यानंद उस संस्थान का प्रबंधक था, जो श्रृंगेरी पीठ के अधीन चलता है। आरोप सामने आने के बाद उसे पद से हटा दिया गया है। पीड़ित छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पहचान और प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश की।

Also Read This

देवबंद पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी नासिर गोली लगने से घायल

देवबंद पुलिस मुठभेड़ में शनिवार देर रात पुलिस और गौकशों के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी गौकश नासिर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।  घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर रोड पर चांद कालोनी के मोड़ पर पुलिस टीम

Read More »

दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी पहुंची हाईकोर्ट, 16 मार्च को सुनवाई

दिल्ली आबकारी नीति मामला एक बार फिर न्यायिक चर्चा में आ गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी ट्रायल कोर्ट की कुछ टिप्पणियों को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। इस याचिका पर अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च के लिए तय की है। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत से आग्रह किया है कि 27 फरवरी के आदेश में एजेंसी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाया जाए। एजेंसी का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने बिना उसका पक्ष सुने उसके खिलाफ सख्त टिप्पणियां कर दीं। प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर न्यायमूर्ति स्वर्ण

Read More »