दहेज उत्पीड़न-सास ने श्मशान ले जाकर तांत्रिक को सौंपा, पति ने मुंह में किया पेशाब

महिला की शिकायत पर खतौली पुलिस ने पति और सास सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर। दहेज के दानव ने एक और विवाहिता की जिंदगी को नरक बना डाला। जिले के एक गांव की पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष पर हैवानियत की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसे न सिर्फ मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं, बल्कि एक बार सास उसे श्मशान घाट ले जाकर तांत्रिक के हवाले कर आई। पति ने क्रूरता की पराकाष्ठा करते हुए उसके मुंह में पेशाब तक कर डाला। आरोप है कि अत्याचार की इंतेहा तब हो गई जब मासूम बच्ची समेत उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें महिला ने बताया कि करीब साढ़े चार साल पहले उसके पिता ने उसका विवाह हिन्दू रीति रिवाजों के साथ करीब 35 लाख रुपये खर्च करते हुए मेरठ जनपद के एक कस्बे में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला के पति, सास, ननद और चचिया व ममेरा ससुर कम दहेज लाने का ताना देते हुए उत्पीड़न करने लगे थे। सभी ने मिलकर दहेज की मांग की और पूरी नहीं होने पर समय समय पर मारपीट करते हुए तीन बार घर से निकाल दिया।
महिला का कहना है कि उसके पिता ने घर बसाने के लिए 6.40 लाख रुपये उसे पति को दिये। इसके कुछ दिन बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के छूछक की रस्म में ससुराल वालों ने उसके पिता से 4 लाख रुपये की ओर मांग कर डाली। इस पर उसके पिता ने एक लाख नकद और सोने व चांदी की 22 चीजें छूछक में उसके ससुराल वालों को भेंट स्वरूप दी। इसके बाद भी दहेज के रूप में अतिरिक्त रुपये की मांग की जाती रही और उसको मारपीट कर बच्ची सहित घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। कई बार पति और अन्य ससुराल वालों को पिता ने उसको ले जाने के लिए कहा, लेकिन साफ इंकार कर दिया गया। दिसम्बर 2024 में महिला का अपने ससुराल वालों के साथ एक कानूनी समझौता भी हुआ और उसको पति अपने साथ ससुराल ले गया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद पति और अन्य ससुराल वालों ने उसके खिलाफ गंदी साजिश रचनी शुरू कर दी। उसको एक युवक से फोन कराकर उसके साथ नाम जोड़ते हुए बदनाम करने का प्रयास किया तो वहीं उसकी सास उसे मेरठ जनपद के ही एक गांव के श्मशान घाट में रात्रि करीब 12 बजे ले गई और तांत्रिक को सौंपकर तंत्र क्रिया करवाई गई। पति ने उसको प्रताड़ित करते हुए मंुह में पेशाब कर अपमानित किया। फोन चलाने पर भी पाबंदी लगा दी और आये दिन मारपीट की जाने लगी। उसको फिर से ससुराल वालों ने बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। समाज की उसके ससुराल में पंचायत हुई तो पति और सास आदि ने उसको ले जाने से साफ इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर खतौली पुलिस ने पति और सास सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  दीपोत्सव की धूम--दीपों की रोशनी से जगमगाया एम.जी. पब्लिक स्कूल

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »